फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दो पक्षों में पथराव, फायरिंग

दो पक्षों में पथराव, फायरिंग

Mon, 25 Mar 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में पथराव, फायरिंग
महेबा (जालौन)। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। पथराव के दौरान उधर से गुजर रहा एक राहगीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चुर्खी थाना क्षेत्र के बम्हौरा गांव निवासी सुरेश और चरन सिंह का गांव के राहुल और भागवेंद्र के साथ पुरानी रंजिश चलती है। आज शाम आठ बजे सिम्हारा चौराहे पर सुरेश और राहुल का आमना-सामना हुआ तो दोनों ने गालीगलौज शुरू कर दी। गालीगलौज होने पर चरन सिंह और भागवेंद्र भी आ गए और मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की भी कोशिश की। पुलिस आने पर दोनों पक्ष भाग निकले। पथराव में एक राहगीर मान सिंह घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई सिर्फ मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed