फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   लिफ्ट देकर काट ली जेब

लिफ्ट देकर काट ली जेब

Tue, 27 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देकर काट ली जेब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अछल्दा। कस्बे के बाजार में बकरियां बेचकर पैदल गांव जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार दो युवकों लिफ्ट देकर बैठा लिया और बातों में उलझाकर जेब काट ली। गांव से पहले बाइक सवारों ने बुजुर्ग को उतार दिया और भाग गए।

गांव नगरिया निवासी श्याम सिंह भदौरिया(78) अपने नाती दीपू(11) के साथ बकरी बाजार में सोमवार सुबह बकरी बेचने आए थे। बाजार में उसने पांच बकरियां 11 हजार रुपये में बेच दी। इन लोगों को बकरी बेचते हुए बाइक सवार बदमाशों ने देख लिया और पीछे लग गए।
विज्ञापन


जब बुजुर्ग नाती के साथ पैदल गांव जा रहा था तो आदर्श इंटर कालेज के पास बाइक सवार युवकों ने लिफ्ट देकर गांव छोड़ने की बात कही। बुजुर्ग अपने नाती के साथ बाइक पर बैठ गया। रास्ते में पीछे बैठे युवक ने बातों में उलझाकर कुर्ते की जेब काटकर 11 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर गांव के सामने उन लोगों ने बाइक रोक दी और कहा कि पंचर है उतरो जल्दी। जब नाती ने कहा कि बाइक तो ठीक है तब बदमाशों ने धक्का मारकर उतार दिया और भाग निकले। बुजुर्ग ने जेब कटी देखी तो सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed