फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

पोलिंग पार्टियों से मारपीट में 19 नामजद, 10 गिरफ्तार

Wed, 28 Apr 2021 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
crime
मूसानगर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के सनाया खेड़ा गांव के मतदान केंद्र पर सोमवार देर रात मतपेटी गायब होने का आरोप लगा बवाल में ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी से मारपीट कर अधिकारियों पर पत्थर बरसाए। एसडीएम व अन्य अधिकारियों के वाहन तोड़े गए। इस प्रकरण में मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से 19 नामजद व 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक कानून संशोधन, आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रधान पद की प्रत्याशी सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

मलासा ब्लॉक के सनाया खेड़ा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की देर रात को मतदान संपन्न होने के बाद कुछ लोगों ने पोलिंग पार्टी पर एक मतपेटी गायब करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों को भड़का दिया। ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पोलिंग पार्टी पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। कर्मचारियों ने किसी तरह विद्यालय के कोने में छिपकर जान बचाई। मूसानगर के एसआई के साथ मारपीट कर दी गई। एसडीएम दीपाली भार्गव और सीओ प्रभात कुमार पहुंचे तो उनके वाहनों पर भी पत्थरबाजी की गई। एसडीएम का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कई थानों का पुलिस बल पहुंचा और मोर्चा संभाला। मतपेटी के गायब होने की बात गलत साबित हुई। तीनों मतपेटियां पोलिंग पार्टी के पास मिली। गांव में स्थित सामान्य हो गई। देररात कमांडो के साए में मतपेटियों के साथ पोलिंग पार्टी को कड़ी सुरक्षा में रवाना किया।
विज्ञापन

एसआई सुरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि देरशाम आठ बजे सूचना मिली थी कि सनाया खेड़ा में कुछ असामाजिक तत्व पोलिंग पार्टी पर पथराव कर मतपेटियां लूटने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस मतदान केंद्र पर पहुंची तो अशोक यादव, गुड्डन, रजोल, राजन तिवारी, विनोद, रामलखन, विजय विश्वकर्मा, संतोष सोनकर, श्रीपाल सोनकर, शंकर संखवार, रामनरेश, प्रधान पद की प्रत्याशी भानवती सोनकर, पति रामधनी, मुकेश, सूरज, मनोज पांडेय और जुरावरपुर मनोज सोनकर के अलावा 70 लोग हाथों में लाठी डंडा व लोहे की राड लेकर पोलिंग पार्टी को बंधक बनाकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर सभी उनपर हमलावर हो गए। पथराव शुरू कर दिया। पुलिस वाहनों समेत निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बचाव करके वहां से पुलिस कर्मियों के साथ निकलने लगा तो ग्रामीणों ने हाथ से घड़ी और 5,545 रुपये छीन लिए। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि आपराधिक कानून अधिनियम, महामारी व आपदा प्रबंधन अधिनियम, जान से मारने का प्रयास, लूट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रधान पद की प्रत्याशी भानवती सोनकर, उसके पति रामधनी सोनकर, मुकेश, अशोक यादव, राजन तिवारी, शंकर संखवार, राम लखन, रामनरेश, श्रीपाल, विनोद को गिरफ्तार किया गया। सभी को जेल भेजा गया है। नामजद लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं अज्ञात लोगों की पहचान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में स्थित सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed