फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

मतपेटी गायब होने का आरोप लगा पोलिंग पार्टी पर पथराव

Tue, 27 Apr 2021 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
crime
मूसानगर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के सनाया खेड़ा गांव के मतदान केंद्र पर मतपेटी गायब होने का आरोप लगाकर सोमवार की देर रात ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी पर पथराव किया। किसी तरह कर्मचारियों ने जान बचाई। पुलिस कर्मचारियों के साथ की मारपीट वाहनों में तोड़ फोड़ की। एसडीएम दीपाली भार्गव और सीओ प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पोलिंग पार्टी से बात कर जानकारी की। लोगों को घर जाने की हिदायत दी गई तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

मलासा ब्लॉक के सनाया खेड़ा प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथों में मतदान कराया गया। मतदान देर शाम तक चलता रहा। वार्ड-एक से चार और वार्ड पांच से आठ की मतपेटी को एजेंटों ने सील करा दिया। इसके बाद वार्ड नौ से 12 वार्ड के एजेंट सन्नाटा होने से कहीं चले गए। जिनके आने का कर्मचारियों इंतजार करने लगे। अन्य वार्डों के एजेंट मतपेटी सील किए जाने के लिए कहते रहे।
विज्ञापन

इधर, पोलिंग कर्मचारी उन्हीं एजेंटों के आने पर पेटी सील किए जाने की बात कहते रहे। थोड़ी देर में मतपेटी सील करके वाहन आने पर पोलिंग पार्टी रवाना होने लगी। एक प्रत्याशी ने पेटी गायब होने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों को भड़का दिया। ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी पर पत्थबाजी शुरू कर दी। पोलिंग कर्मचारियों ने विद्यालय के कोने में छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम दीपाली भार्गव और सीओ प्रभात कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। कर्मचारियों को सुरक्षित बचाया। ग्रामीणों ने विद्यालय के दरवाजे भी तोड़ दिए थे। पोलिंग कर्मचारियों दहशत में होने से काफी देर तक कुछ बता ही नहीं सके। पीठासीन अधिकारी आलोक अग्निहोत्री ने बताया कि मतपेटी सभी सुरक्षित हैं। कोई गायब नहीं हुई है।

दूसरे वाहन में रखी गई थी। एसडीएम दीपाली एक प्रत्याशी के पहले से ही इरादे को भाप कर कर्मचारियों ने मतपेटियों कोे सुरक्षित किया था। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर सभी को अपने -अपने घर जाने का ऐलान किया गया। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वीडियो देखकर सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। संदिग्धों की तलाश शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed