{"_id":"5fbeb6fb8ebc3e9ba43c153c","slug":"crime-pukhranya-news-knp5963125143","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी निरंजन ज्योति को धमकी देने वाले पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी निरंजन ज्योति को धमकी देने वाले पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के मोबाइल फोन पर मंगलवार देरशाम एक अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर गालीगलौज की और धमकी दी। इस मामले में बुधवार को अच्युत धाम ब्रह्मधाम के कर्मचारी की तहरीर पर मूसानगर पुलिस ने उक्त मोबाइल और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति के निजी सचिव राजेंद्र निषाद ने बताया कि मंगलवार की देरशाम अखंड परम धाम अच्युत ब्रह्मधाम आश्रम में साध्वी निरंजन ज्योति बैठी थीं। तभी उनके मोबाइल पर 7362977628 नंबर से कॉल आई। मोबाइल का स्पीकर ऑन था। कॉल करने वाले ने अपने आप को बैंक ऑफ बड़ौदा, बांद्रा, महाराष्ट्र का मैनेजर बताया और एटीएम कार्ड बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद कार्ड का नंबर पूछने लगा। जब धोखाधड़ी का शक हुआ तो उन्होंने एटीएम कार्ड नंबर नहीं बताया। इस पर उक्त कॉलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां देते हुए धमकी देनी शुरू कर दी। जबकि, उक्त बैंक की शाखा में उनका खाता ही नहीं है।
मूसानगर के उपनिरीक्षक भारत यादव ने बताया कि आश्रम के कर्मचारी ऋषि बाबू की तहरीर पर मोबाइल नंबर सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कॉलर की सीडीआर रिपोर्ट निकाल कर लोकेशन पता कर कार्रवाई की जाएगी।