{"_id":"5f8356fa8ebc3e74f6224ebb","slug":"crime-pukhranya-news-knp587910424","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला होमगार्ड का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला होमगार्ड का शव
विज्ञापन
crime
- फोटो : PUKHRANYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के बाहर पेड़ से गमछा के सहारे होमगार्ड का लटकता हुआ शव मिला। परिजनों ने आर्थिक तंगी और मानसिक परेशान रहने से आत्महत्या किए जाने की फौती सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। होमगार्ड माती स्थित कलक्ट्रेट में ड्यूटी कर रहा था। फारेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए।
गोपालपुर गांव निवासी सरवन (54) का शव रविवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ देखकर गांवों हड़कंप मच गया। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने शव को उतरवाया। मृतक के भतीजे सोनू ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पत्नी कमला देवी ने बताया कि पति होमगार्ड में थे। उनकी तैनाती माती मुख्यालय कलक्ट्रेट में थी। उनको ड्यूटी कम मिलने से परेशान रहते थे। बड़ी बेटी उर्मिला की बीमारी का इलाज करा रहे थे। इलाज में काफी पैसा खर्च किया इसके बावजूद बेटी की मौत हो गई थी। वह मानसिक परेशान रह रहे थे।
शनिवार शाम खाना खाने के बाद बाहर निकल गए थे। देररात तक वापस न आने पर तलाश की गई। सुबह ग्रामीणों ने उसके फांसी पर लटकते की सूचना दी। पत्नी ने बताया कि पति कई दिन से परेशान थे। कोई जानकारी भी नहीं देते थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि फौती सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करते हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।