{"_id":"625f0139e04d3224b57b606e","slug":"crime-kanpur-news-knp692147264","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत, चार बरातियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत, चार बरातियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कौशांबी से बरातियों को लेकर खागा के महटेनी गांव आ रही बस की मंगलवार रात नौ बजे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इससे चार बरातियों की मौत हो गई। 15 बाराती गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
महटेनी गांव निवासी रामबाबू की पुत्री रोशनी की बरात कौशांबी के कड़ाधाम थाने के कमालपुर से आ रही थी। एक स्कूल की मिनी बस में बाराती सवार थे। दूल्हा शशि प्रकाश और उनके पिता डा. रामजीत (क्लीनिक संचालक) दूसरी कार में थे। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरामपुर बसई मोड़ के पास भूसा लदे ट्रैक्टर और बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बेकाबू बस टकराने के बाद खंती में चली गई। पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी हथगाम भेजा। सीएचसी से कौशांबी के दारानगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शिवराम (65), सौरेई निवासी किशन लाल का पुत्र सुमित (18), कड़ा धाम अंतू का पुरवा निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद (65), देवीगंज निवासी सूरज (21) बस कंडक्टर नीरज (20), कमालपुर निवासी रामू (25), इंद्रसेन (24), सैनी थाने के सौरेई निवासी प्रिंस कुमार (35), फतेहपुर सुल्तानपुर घोष थाने के गुखुरुवापुर का चंद्रपाल (50), कमालपुर निवासी सोहन (40), दिनेश (45), गुड्डू (28), रामू (35), नरेश (38), राजेश (36) व दो अज्ञात लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां शिवराम, सुमित समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। अभी दो लोगों की पहचान नहीं हो सकी। एसपी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे हैं।