फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

टी शर्ट से गला कसकर बच्चे की हत्या

Fri, 29 Oct 2021 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
crime
बच्चे की हत्या की घटना में जांच के दौरान लोगों से जानकारी लेते एएसपी शशिशेखर सिंह व मौजूद पुलिस ब? - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। घर के बाहर खेलते समय गुरुवार शाम लापता हुए बच्चे का शव 24 घंटे बाद एक किमी दूर गांव के ही एक युवक के आम के बाग के पास मिला। छह साल के बच्चे की टी शर्ट से गला कसकर हत्या की गई है। नाजुक अंग से खून बहने के कारण उसके साथ गलत हरकत किए जाने की आशंका है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने गला कसने से नाजुक अंग से खून बहने की की संभावना जताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के सिर्स चेरी गांव में रहने वाला छह वर्षीय बच्चा गुरुवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। रात भर परिजनों ने उसकी तलाश की। सुराग न लगने पर शुक्रवार सुबह पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की खोजबीन शुरू की। शाम चार बजे घर से एक किमी दूर बच्चे का शव आम के बाग से सटी नाली में पड़ा मिला। चरवाहों ने शव देख परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव देख परिजन बेहाल हो गए। एसओ अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सीओ बांगरमऊ आशुतोष कुमार व एएसपी शशिशेखर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। बच्चे के शरीर पर खरोच के निशान के अलावा उसकी ही टी शर्ट से चेहरा ढका मिला। नाजुक अंग से खून बहते मिला।
विज्ञापन

आक्रोश बढ़ता देख बेहटामुजावर, फतेहपुर चौरासी, औरास, हसनगंज व महिला थाना का पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया गया। मृत बच्चे के पिता ने अपहरण के बाद गला घोटकर हत्या की आशंका जताई है। वहीं ग्रामीणों में हत्या से पहले बच्चे के साथ गलत हरकत किए जाने की चर्चा है। बच्चे की हत्या से मां , 12 वर्षीय बहन व अन्य दो बड़े भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुराग तलाशने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया। शव मिलने वाली जगह को सूंघते हुए खोजी कुत्ता भागकर गांव के पास मियागंज-सफीपुर मार्ग तक पहुंचा। मार्ग में इधर-उधर घूमने के बाद वह भटक गया। आशंका है कि बच्चे के साथ हुई अनहोनी में गांव के ही किसी व्यक्ति का हाथ है, जो घटना को अंजाम देने के बाद इसी जगह आकर रुका है।

एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। सभी टीमों ने गांव के लोगों से घटना के बाद ही पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद एएसपी व सीओ ने गांव जाकर बड़े बुजुर्गों के अलावा मृत बच्चे के दोस्तों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को उठाया है। सर्विलांस और स्वॉट टीम भी घटना के खुलासे में जुट गई है। पिता ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। उसने किसी को भी नामजद नहीं किया है। वहीं नशे की हालत में बच्चे के साथ इस तरह का कृत्य किए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed