{"_id":"613cce1f8ebc3ee52b41706b","slug":"crime-kanpur-news-knp6515549181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को प्रेमी बता शादी रचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी को प्रेमी बता शादी रचाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के मामले में कई दिनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप पर शनिवार को दोनाें की मंदिर में शादी के बाद विराम लग गया। कलमबंद बयान में युवती द्वारा खुद को बालिग बताने और आरोपी से शादी की इच्छा जताई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई। दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए।
एक गांव निवासी युवती के पिता ने 4 सितंबर को एक युवक के खिलाफ नाबालिग बेटी का दो साल से शारीरिक शोषण किए जाने की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय के शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर उसकी उम्र 19 वर्ष की होने के प्रमाण मिलने पर दोनों के परिजनों से वार्ता की। दोनों शादी करने को राजी हो गए। दोनों पक्षों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने कस्बा बिहार स्थित बाबा नर्वदेश्वर मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने कलमबंद बयान में खुद को बालिग व आरोपी को अपना प्रेमी बता शादी की इच्छा जताई थी। इसलिए दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की गई। दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए और मंदिर में शादी कर ली। युवती ने बयान दिए हैं कि गांव के दो लोगों द्वारा पिता को भड़काकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दर्ज रिपोर्ट को खत्म करने की भी मांग की है। पुलिस के अनुसार युवती के बयान की वीडियो रिकार्डिंग सुरक्षित है।