{"_id":"5ec42ab18ebc3e90333703ef","slug":"crime-kanpur-news-knp5609803164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार की बहू ने दुधमुंहे बेटे के साथ आग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार की बहू ने दुधमुंहे बेटे के साथ आग लगाकर दी जान
विज्ञापन
अमौली (फतेहपुर)। चांदपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर कनौरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई। आए दिन मारपीट और कलह से आजिज आकर विवाहिता ने 14 माह के दुधमुंहे बच्चे के साथ मंगलवार सुबह आग लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित किए जाने और आग लगाकर मार डालने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
हमीरपुर के मुस्कुरा थाने के पडोरा निवासी धर्मेंद्र खरे की बेटी निधि (30) की शादी तीन साल पहले चांदपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर कनौरा गांव निवासी देबी प्रसाद निगम के बेटे प्रमोद निगम से हुई थी। प्रमोद पिता की राशन की दुकान की संभालता है। पुलिस की पूछताछ में प्रमोद ने बताया मंगलवार सुबह वह छोटे भाई को अनाज देने कानपुर गया था। पिता किसी काम के सिलसिले में निकले थे। कुछ घंटे बाद पड़ोसियों से घटना का पता चलने पर
वह गांव पहुंचा। बकौल प्रमोद कमरा खुला हुआ था। पत्नी और बच्चे के शव एक दूसरे से लिपटे पडे़ थे। उधर, ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पता चला कि मृतका के कमरे की लाइट बिगड़ी हुई थी। इसी बात को लेकर निधि और प्रमोद के बीच सोमवार रात को विवाद हुआ था। प्रमोद अक्सर निधि के साथ मारपीट करता था। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि मायके पक्ष से मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मौके पर शाम को सीओ जाफरगंज जांच के लिए पहुंचे।