{"_id":"5ea4928c8ebc3e90af11ba90","slug":"crime-kanpur-news-knp557050858","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह करवाया, काजी और वर-वधू पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह करवाया, काजी और वर-वधू पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के दिलावर गंज मोहल्ले में आमने-सामने रहने वाले युवक-युवतियों का शुक्रवार आधी रात निकाह कराने का मामला सामने आने पर पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में काजी, वर व वधू पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसका खुलासा तब हुआ जब शनिवार सुबह वर-वधू पक्ष में विवाद हो गया।
बिल्हौर इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि शनिवार को पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना मिली कि अशफाक उल्लानगर दिलावरगंज मोहल्ले में दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस पहुंची तो मोहल्ले के लोगों ने जेबा पुत्री सिराजुद्दीन और सरताज पुत्र नासिर का निकाह शुक्रवार रात काजी आदिल द्वारा करा दिए जाने की जानकारी दी। पूछताछ में पता चला कि जेबा और सरताज एक-दूसरे से विवाह करना चाह रहे थे। जेबा का परिवार राजी नहीं था। जेबा के भाई सोनू ने शुक्रवार रात घर में इस मुद्दे पर झगड़ा भी किया था। इससे नाराज जेबा की मां जरीना ने मोहल्ले के काजी आदिल को बुलाकर रात करीब एक बजे जेबा का निकाह पड़ोसी सरताज से करा दिया। इस बीच कई लोगों ने काजी के जमाती होने की अफवाह फैला दी।
घबराया काजी आदिल पुलिस कार्रवाई के भय से ईशन नदी की ओर भाग गया, लेकिन पुलिस और लोगों के समझाने के बाद वह कोतवाली पहुंचा और जानकारी दी। काजी, वर-वधू के विरुद्घ लॉकडाउन उल्लंघन सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। काजी आदिल ने बताया कि वह लखनऊ के एक मदरसे में मौल्लिम का छात्र है। मोहल्ले की जरीना के मोबाइल पर सूचना आने के बाद और विवाद होने की आशंका को देखते हुए उसने शुक्रवार रात निकाह करवाया था। वह दिल्ली मरकज और किसी जमात में कभी शामिल नहीं हुआ है।