फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime,kanpur dehat news

सहजना और मुसाहेपुर में विवाद पर पुलिस ने भांजी लाठियां

Mon, 11 May 2020 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
crime,kanpur dehat news
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह से शराब बिक्री चालू होने और लॉकडाउन में मामूली छूट के बाद मारपीट, गाली-गलौज, झगड़ा आदि की शिकायतों की भरमार हो गई है। क्षेत्र के सहजना गांव में दो पक्षों में जमीन के लेकर विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिदायत के बाद भी न मानने पर जमकर लाठियां भांजीं, जिससे कई महिलाओं और ग्रामीणों को चोटें आईं।
विज्ञापन

वहीं मुसाहेपुर गांव के एक ग्रामीण का आरोप है कि पुलिस कंट्रोल रूम को उसने मारपीट की दी थी, लेकिन सूचना उसके घर पहुंची पुलिस ने उसे ही अपना निशाना बना कर पीट दिया। पीड़ितों पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्हौर और एसएसपी कानपुर नगर को फरियाद लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सहजना गांव निवासी कृष्णकुमार, विश्वनाथ, शिवनाथ, प्रभू दयाल आदि में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। कृष्ण कुमार ने बताया सोमवार को किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, उनके यहां झगड़ा हो गया है, इस पर पुलिस बल बिना किसी सूचना और आलाधिकारियों के आदेश पर उनके घर पहुंची और पुरुषों को पीटना शुरू कर दिया, जब महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ग्रामीणों ने गांव पहुंची पुलिस टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के मुसाहेपुर गांव निवासी लाइक पुत्र मो. रफीक ने सीओ बिल्हौर को दिए और एसएसपी कानपुर को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका पुराना विवाद चला आ रहा है, नौ मई को उक्त लोगों ने अपने परिजनों के साथ उसके घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जबकि उन्होंने मामले की सूचना 112 नंबर पुलिस कंट्रोलरूम को दी तो उलटा पुलिस ने घर पहुंचते ही उससे लाठी और पट्टे से पीटना शुरू कर दिया।

उक्त दोनों मामलों में इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि विवाद की सूचना पर उक्त दोनों गांव में पुलिस गई थी, लेकिन जब पुलिस द्वारा उक्त सभी शांति बनाए रखने के लिए कहा गया तो पक्ष-विपक्ष आपस में झगड़ने लगे, जिस कारण पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। कई महिलाओं सहित पांच लोगों शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed