फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crime branch will investigate the case of the death of the inspector

दरोगा की मौत: दस दिन की छुट्टी पर थी सिपाही, क्राइम ब्रांच ट्रांसफर की गई विवेचना, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Sun, 20 Nov 2022 06:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Nov 2022 06:15 AM IST
सार

सल्फास खाने वाले दरोगा अनूप सिंह की मौत के मामले की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है। टीम महिला सिपाही की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही मुजफ्फरनगर जाएगी। बता दें कि घटना के बाद से ही महिला सिपाही दस दिन की छुट्टी पर थी। 

विज्ञापन
Crime branch will investigate the case of the death of the inspector
दरोगा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दरोगा अनूप सिंह की खुदकुशी मामले में जिस महिला सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज की गई, उसकी छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। साथ ही महिला सिपाही पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक गई है। उधर, केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

टीम गिरफ्तारी के लिए जल्द उसके गृह जनपद मुजफ्फरनगर जाएगी। निलंबित दरोगा अनूप सिंह ने 10 नवंबर को जहर खा लिया था। सर्वोदयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को अनूप की पत्नी पूनम ने फजलगंज थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

इसमें फजलगंज थाने में तैनात एक महिला सिपाही पर आरोप लगाया था। दावा किया था कि महिला सिपाही से अनूप के संबंध थे। वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। विरोध पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसी से तंग आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला सिपाही पर आत्महत्या दुष्प्रेरण (खुदकुशी के लिए मजबूर करना) की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। दरोगा की मौत के बाद महिला सिपाही 10 दिन की छुट्टी पर चली गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। महिला सिपाही मूलरूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक वर्तमान में वह अपने गृह जनपद में है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि केस की विवेचना उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में की जा रही है। एक-एक साक्ष्य जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शादी के लिए ब्लैकमेल कर रहा थी महिला सिपाही
बता दें कि मृतक दरोगा की पत्नी की तहरीर पर आरोपी महिला सिपाही पर केस दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी पूनम के अनुसार, अनूप लंबे समय से तनाव में थे। पिछले साल अप्रैल 2021 में जब उन्होंने इस बारे में अनूप से पूछा था तो बहुत से उन्होंने सच बात बताई थी।

अनूप ने बताया था कि फजलगंज थाने में तैनाती के दौरान एक महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग हो गया था। अब वह पहली शादी तोड़कर खुद से शादी करने के लिए दबाव बना रही है। इनकार करने पर केस दर्ज कराने की धमकी दे रही है, इसलिए वह परेशान हैं। पूनम ने कहा कि इसी वजह से अनूप ने खुदकुशी की।

सिपाही से कहा था...महिला सिपाही से त्रस्त हैं
पूनम ने तहरीर में दावा किया है कि प्रवीण नाम के सिपाही ने अनूप को अस्पताल पहुंचाया। उस वक्त अनूप की सांसें चल रही थीं। इसी दौरान प्रवीण से अनूप ने कहा था कि वह महिला सिपाही से त्रस्त हैं। वह ब्लैकमेल कर रही है, इसलिए जहर खा लिया। जान देना ही एक रास्ता बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed