{"_id":"60871c1a8ebc3ebd0c457bef","slug":"crime-akbarpur-news-knp62554585","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्ष में मतदान कराने को लेकर समर्थक भिड़े, पथराव में 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्ष में मतदान कराने को लेकर समर्थक भिड़े, पथराव में 11 घायल
विज्ञापन
संदलपुर पोलिंग बूथ के अंदर पथराव के बाद पड़े ईंट पत्थर।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए एक-एक वोट को लेकर मारामारी देखने को मिली। कई जगह समर्थकों में कहासुनी हुई तो कुछ गांवों में मारपीट व पथराव हो गया। संदलपुर में दो प्रत्याशियों के समर्थकों ने पथराव कर दिया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक प्रत्याशी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस बीच एक घंटे मतदान प्रभावित रहा। इसी तरह से रसूलाबाद के परसौरा गांव में हुए पथराव में पांच लोग घायल हो गए। राजपुर व गजनेर क्षेत्र में भी मारपीट की घटनाएं हुईं।
प्राथमिक विद्यालय, संदलपुर में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह निर्धारित समय में मतदान शुरू हो गया। इस दौरान एक प्रत्याशी के समर्थक केंद्र के बाहर लोगों से अपने पक्ष वोट डालने के लिए दबाव बनने लगे। तभी दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच कर विरोध करने लगे। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव होने लगा।
मतदान कार्मिकों में हड़कंप मच गया। पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर वीरपाल सिंह ने मतदान केंद्र के बाहर खड़े उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इसके बाद मतदान शुरू हो सका। पथराव से एक पक्ष के नौशाद अहमद, साजिद, आमान, फारुल व दूसरे पक्ष से असलम घायल हो गए। नौशाद ने 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को हवासपुर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के एक समर्थक ने आरोप लगाया है कि शेखू व नौशाद रोक के बावजूद जुलूस निकाल रहे थे। हैंडपंप पर पानी भर रही बेटी से अश्लील हरकतें करते हुए उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर मारपीट कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। गजनेर के नाही ज्यूनियां ग्राम सभा के नाही मतदान केंद्र में दो प्रत्याशियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के समर्थक एकत्र हो गए। मतदान प्रभावित नहीं हुआ। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया।
पथराव कर मोबाइल छीनने का आरोप
रसूलाबाद के परसौरा गांव में वोट डालने गए प्रशांत, दिनेश, नरेश, अवनीश व मनीष पर पथराव कर दिया गया। इससे पांचों लोग घायल हो गए। घायलों ने पूर्व प्रधान उनके बेटे और समर्थकों पर आरोप लगाया। घायलों ने सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। सीओ तथा पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी लोग फरार हो गए। घायल प्रशांत ने मारपीट करने वाले पूर्व प्रधान के बेटे पर कीमती मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। निभू मतदान केंद्र से वोट डालकर लौटे उमेश कुमार से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घायल उमेश ने बताया कि यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस आते आरोपी मौके से फरार हो गए। बैरीसाल मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कोई घायल नहीं हुआ।
मतदान को लेकर गुबार गांव में धक्कामुक्की
राजपुर। पंचायत चुनाव के चलते सुबह से गुबार गांव का माहौल गरम नजर आया। मतदान केंद्र पर भीड़ देखने को मिली। दोपहर करीब डेढ़ बजे मतदान के लिए लंबी लाइन लग गई। धूप होने की वह से मतदाता आपस में धक्कामुक्की करने लगे। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने केंद्र पर बाहर खड़े लोगों खदेड़ा और बूथ पर मतदाताओं की लाइन लगवाई। इसके बाद मतदान शांति से संपन्न हुआ।
बकसौंधी में अव्यवस्था फैलाने पर दो गिरफ्तार
राजपुर। राजपुर ब्लाक के बकसौंधी गांव में दोपहर बाद मतदान केंद्र पर रोक के बाद भी सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। वहां अव्यवस्था फैलने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी के पति प्रवीण सिंह, प्रत्याशी कल्लू सिंह को गिरफ्तार कर थाने ले गई। शाम तक दोनों को पुलिस ने हिरासत में रखा।

संदलपुर में घटना के बाद कतार में खड़े मतदाता।- फोटो : AKBARPUR