फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

मजदूर के दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार, खून सने कपड़े बरामद

Fri, 19 Mar 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
crime
ोलिस गिरफ्त में मजदूर के हत्यारोपी। - फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर गांव में 14 मार्च को ईंट से सिर कुचल कर एक मजदूर की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना के वक्त पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। कपड़ों में खून लगा मिला है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

गणेशपुर के मजदूर कैलाशनाथ की 14 मार्च को ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की पत्नी संगीता ने देवीपुर गांव के ही शिवनारायन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की छानबीन में शिवनारायन के साथी गांव के रघुवीर का भी नाम आया। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। बुधवार की रात पांडु नदी पुल के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शिवनारायन की निशानदेही पर उसके घर से खून से सने कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिए है। ये कपड़े उसने घटना के वक्त पहने थे।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में शिवनारायन ने बताया कि मृतक कैलाशनाथ ने उसकी शादी कराने के लिए 55 हजार रुपये लेकर बिहार ले गया था। वहां से शादी के बाद लौटने के दौरान पता चला कि उसने किन्नर से शादी करा दी। किन्नर रास्ते से भाग गया। गांव में मजाक उड़ाया जा रहा था। कैलाशनाथ से रुपये मांगे तो वह अभद्रता करने लगा। साथी रघुवीर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इंस्पेक्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed