{"_id":"6011c82a8ebc3e333554c7df","slug":"crime-akbarpur-news-knp608362023","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारा तो कर दी साले की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारा तो कर दी साले की हत्या
विज्ञापन
मृतक लकी सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। ज्योति गांव से अपह्रत किशोर की हत्या मामले में मंगलवार को बहनोई की निशानदेही पर पुलिस ने फतेहपुर के तेंदुली नहर से शव बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि विवाद के बाद साले ने थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से क्रोधित था। अपहरण करने के दो घंटे बाद ही साले की गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की। इधर, पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देररात शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को गंगाघाट में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने सेना में जवान व मुख्य आरोपी व दो अन्य को हिरासत में लिया है। पुलिस अभी कुछ और लोगों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के ज्योति गांव निवासी दिनेश सिंह के बेटे लकी सिंह उर्फ छोटू (17) का 16 जनवरी को गांव से अपहरण हो गया था। 17 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने सुराग लगाकर लकी के जीजा सेना में जवान बंबुराहा घाटमपुर निवासी सुमित सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपहरण के दो घंटे बाद साथियों के साथ मिलकर कार में रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली थी। मंगलवार को शव गांव लाया गया तो बहन निधि व स्वीटी, दादी शांति देवी व मां गुड़िया बिलखने लगीं। पिता दिनेश, चाचा रामवीर सिंह, मुकेश सिंह, उमेश सिंह बुरी तरह से रोते रहे। हर कोई इस घटना से आहत है। घटना का मुख्य आरोपी मृतक के बहनोई सुमित से पूछताछ चल रही है।
बता दें कि विवाद के बाद लकी सिंह ने सुमित को थप्पड़ मार दिया था। सूत्रों की माने तो लकी ने सुमित के अलावा उसकी बहन से भी मारपीट कर दी थी। ससुराल में बहन के साथ बुरे बर्ताव से वह क्रोधित था। ड्यूटी न जाकर वह साले की हत्या की कोशिश में लग गया। 14 जनवरी को फौजी सुमित साथियों के साथ खागा जा रहा था। रास्ते में राहगीर का बैग व मोबाइल लूटा था। उसका सिम निकालकर अपने मोबाइल में डालने के बाद लकी को उसकी नंबर से फोन करके बुलाया था ताकि हत्या का राज न खुले। सटीक साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने पकड़ा तो मामला खुल गया। कोतवाली प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि फतेहपुर जिले से शव नहर में मिल गया है। हत्या की बात साफ हो चुकी है। कुछ और लोगों को पकड़ने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।