फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट

Fri, 25 Dec 2020 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कस्बे के सिठउमताना गांव में बदमाशों ने एक घर में घुस कर महिलाओं को बंधक बना लिया। इसके बार घर में लूटपाट करने के बाद फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि बदमाश घर में रखे 35 हजार रुपये व तीन बाइक ले गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिठउमताना निवासी चरन सिंह ने बताया कि वह गांव के घायल जितेंद्र को देखने गया था। घर में तीन महिलाएं थी। बुधवार की रात बदमाश मेन गेट का कुंडा तोड़कर अंदर घुस गए और महिलाओं को बंधकर बना लिया। बदमाश कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे बक्से में रखे 35 हजार रुपये व तीन बाइक ले गए। सुबह घर पहुंचने पर चरन ने मेन गेट का कुंडा टूटा देखा तो वह सन्न रह गया। अंदर जाने पर तीनों महिलाएं बंधक मिली। उन्हें बंधक मुक्त करने के बाद पुलिस सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान पास के खेत से दो बाइक बरामद कर ली। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed