{"_id":"5fe4ee448ebc3e3c4073dbbe","slug":"crime-akbarpur-news-knp6019623104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई सात करोड़ की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई सात करोड़ की जमीन
विज्ञापन
माती में नगर पंचायत की जमीन से अतिक्रमण हटवाते एसडीएम।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत की साढ़े छह बीघे जमीन पर कुछ लोग कब्जा करके खेती कर रहे थे, तो कुछ नींव भरकर कब्जा जमाए थे। गुरुवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने जमीन पर जेसीबी से सीमाकंन करा दिया। कीमती जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। जमीन की कीमत सात करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है।
माती ओवरब्रिज के पास नगर पंचायत के हाईवे किनारे के गाटा संख्या-543, 537, 477 में कई लोग लंबे समय से कब्जा जमाए थे। कई लोग तो खेती कर रहे थे। कुछ लोग प्लाट बनाकर कब्जा किए थे। इन कब्जेदारों को नगर पंचायत ने कई बार जमीन खाली करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी वह मानने को तैयार नहीं थे। अवैध कब्जे की जानकारी डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को हुई। उनके निर्देश पर एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व प्रभारी ईओ अकबरपुर राजीव राज के साथ टीम लेकर पहुंचे। एसडीएम ने अपनी मौजूदगी मे जमीन की पैमाइश कराई। नगर पंचायत की जमीन में खड़ी फसल पर जेसीबी चलवा दी। साथ ही तीन प्लाटों के नाम पर भरी गई नींव उखड़वा दी।
एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अकबरपुर नगर पंचायत की माती में हाईवे किनारे स्थित साढ़े छह बीघे जमीन में अवैध कब्जा था। जिसे हटवाकर जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया है। जमीन की कीमत सात करोड़ के आसपास है। अवैध कब्जेदारों को दोबारा कोशिश करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।