फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

पांच लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट, तलाश शुरु

Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
थाने में सपा नेता की गाड़ी की जांच करती फॉरेंसिक टीम मौजूद थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा। - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। गदाईपुर गांव के पास बंबा रोड पर बुधवार की शाम जिला पंचायत सदस्य के पति पर फायरिंग की गई थी। मामले में छानबीन के बाद गुरुवार को उसकी तहरीर पर चार नामजद व एक अज्ञात पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

कुरंगना निवासी जिला पंचायत सदस्य कल्पना देवी के पति निर्देश यादव ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात कसमड़ा गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गांव के ही संतोष यादव अपने साथी दीपू, देवी सिंह, लालू व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ स्कॉर्पियो कार से आकर घेर लिया। साथ ही जान से मारने की नियत से गाड़ी पर फायरिंग की। फायरिंग व शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। आरोपी मौके से भाग गए। मामले में निर्देश यादव की तहरीर पर संतोष यादव, देवी सिंह, लालू, दीपू व एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर गाड़ी से साक्ष्य जुटाए। इसमें निर्देश यादव की कार में चालक की बगल वाली सीट में गोली फंसी मिली है। कार में दो बुलेट प्वाइंट पाए गए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया की जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। वादी और आरोपी दोनों का आपराधिक इतिहास है। दोनों के चुनावी रंजिश चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के 60 लोगों पर शांतिभंग कार्रवाई
कुरंगना गांव निवासी निर्देश यादव की पत्नी कल्पना बिरहुन जिला पंचायत सीट सदस्य हैं। गांव के ही संतोष ने चुनाव के समय निर्देश का सहयोग किया था। इसके बाद दोनों के बीच शराब कारोबार को लेकर मनमुटाव हो गया। इससे रंजिश बढ़ गई। संतोष भी बिरहुन सीट से चुनाव की तैयारी करने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच रंजिश और पक्की हो गई। निर्देश पर रसूलाबाद थाने में लूट, अवैध शराब कारोबार के दस और ककवन थाना में सात मुकदमें दर्ज हैं। संतोष पर चाची की हत्या का आरोप है। उसके पर दो मुकदमे ककवन थाने में और चार रसूलाबाद में दर्ज हैं। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पक्षों से तीस-तीस लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed