फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

शटरिंग कारोबारी समेत तीन लोगों ने जान दी

Sun, 25 Oct 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
जलिहा गांव में घटनास्थल पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। शनिवार को जरिहा गांव के पास कीरतपुर निवासी शटरिंग कारोबारी शिवम (20) का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कारोबारी के यह कदम उठाने की वजह परिवारी साफ नहीं कर सके।
विज्ञापन

कीरतपुर निवासी ओमप्रकाश का बेटा शिवम शटरिंग कारोबार करता था। जैनपुर स्वरुपपुर में उसकी शटरिंग लगी थी। रनियां स्थित ननिहाल में अक्सर रुक जाता था। शुक्रवार को भी वह जैनपुर गया था। देर रात रनियां लौट आया था। शनिवार को कटका से जरिहा जाने वाले मार्ग किनारे खेत में लगे पेड़ से शव फंदे से लटका ग्रामीणों ने देखा। शव मिलने की जानकारी पर पहुंचे ओमप्रकाश भी पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की। उन्होंने पुलिस को बताया कि देर होने पर शिवम रनियां ननिहाल में रुक जाता था। इसकी वजह से रात में खोजबीन नहीं की। रनियां चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फौती दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

बीमार से परेशान किसान ने लगाई फांसी
रसूलाबाद। बीमारी से ऊबकर किसान ने पेड़ पर रस्सी के फंदा से फांसी लगा जान दे दी। क्षेत्र के महेरा गांव निवासी महादेव (58) की शादी नहीं हुई थी। वह खेतीबाड़ी करते थे। दमा बीमारी से पीड़ित थे। शनिवार सुबह बीमारी से ऊबकर उन्होंने बाग में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव फंदे पर देखा। जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। भाई भूरा, अशोक भतीजे आलोक आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के आलोक कुमार तोमर ने बताया कि ताऊ बीमारी से परेशान थे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्र ने बताया कि भतीजे आलोक की ओर से फौती दर्ज कर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी संचालक ने फांसी लगाकर जान दी
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हराहरा गांव में शुक्रवार रात घर के कमरे में कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कस्बे के हराहरा गांव निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा रिंकल यादव (30) गांव में दूध डेयरी का संचालन करता था। डेयरी कारोबार में घाटा होने से परेशान रह रहा था। शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद सोने चला गया था। शनिवार की सुबह देर तक कमरे से नहीं निकला। पशु पालक दूध लेकर आने लगे। तब परिजन उसको जगाने को कमरे में पहुंचे तो उसका शव कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका था। रिंकल के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने से घर में कोहराम मच गया। सूचना भोगनीपुर कोतवाली में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed