फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

संदिग्ध हालत में दो किसानों ने फांसी लगा दी जान

Fri, 23 Oct 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
चिरौरा मार्ग स्थित घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : AKBARPUR
शिवली/रनियां (कानपुर देहात)। गुरुवार को शिवली क्षेत्र के गहरा और अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चिरौरा-इटैलिया मार्ग पर दो किसानों ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

शिवली कोतवाली क्षेत्र के गहरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मुन्ना कुशवाहा (55) ने गुरुवार सुबह घर में छत के कुंडे से रस्सी से लटककर जान दे दी। मृतक किसानी करता था। साथ ही दुकान भी किए था। मृतक के पुत्र राजेश ने बताया कि पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे। मृतक के पुत्र ने कोतवाली पहुंच कर फौती सूचना दर्ज कराई है। मौत पर पत्नी माया देवी, पुत्र राजेश, गोलू, पुत्री प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि मृतक के पुत्र की सूचना पर फौती सूचना दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चिरौरा-इटैलिया मार्ग पर एक बाग में गुरुवार भोर चिरौरा निवासी किसान छोटेलाल निषाद (76) का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी रनियां पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। रनियां चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने आत्महत्या करने तहरीर दी है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मृतक के बेटे रामऔतार ने बताया कि पिता छोटेलाल निषाद मानसिक रूप से बीमार रहते थे। वह रातभर जागा करते और घर वालों को भी सोने नहीं देते थे। बताया कि तीन साल पहले इटैलिया गांव के पास एक कुएं में जान देने का प्रयास किया था। तब इटैलिया गांव के लोगों ने पकड़ लिया था।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed