{"_id":"5f7f63348ebc3e9bd91aa54c","slug":"crime-akbarpur-news-knp587335430","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली करने गए किसान की जलकर संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली करने गए किसान की जलकर संदिग्ध मौत
विज्ञापन
आग से जली झोपड़ी।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कस्बे के पाल नगर गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। जानकारी के बाद परिजन किसान को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पाल नगर निवासी कुंवर सिंह पाल ने बताया कि पिता सीताराम (70) किसान थे। खेत की रखवाली करने के लिए पिता ने वहां एक झोपड़ी रखी थी। परिजन घर से उनके लिए खाना ले जाते थे। गुरुवार को खेत के आसपास चरवाहों ने झोपड़ी जलने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे। वहां बुजुर्ग किसान आग से जलकर झुलस चुके थे।
परिजन किसान को अस्पताल ले गए। वहां डॉ. अमित सक्सेना ने किसान को भर्ती कर उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत पर पत्नी रामकटोरी, बेटे अमर सिंह, कुंवर सिंह, पौत्र बल्लू, सत्यम, रविंद्र, विकास, अमन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद एसआई को मौके पर भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

सीताराम की मौत पर बिलखते परिजन।- फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन