फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

एआरटीओ और पुलिस के बीच लटकी कार्रवाई

Fri, 18 Sep 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
कार्यालय का निरीक्षण करते एआरटीओ। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बुधवार को एडीएम प्रशासन और एसडीएम की कार्रवाई में एआरटीओ कार्यालय से पांच दलाल पकड़े गए थे। लेकिन एआरटीओ और पुलिस के बीच यह कार्रवाई लटक गई है। एडीएम के निर्देश के 24 घंटे बाद भी दलालों पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई। गुरुवार को एआरटीओ कहते रहे कि तहरीर दे दी है, जबकि कोतवाल ने कहा कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

डीएम डॉ दिनेश चंद्र के निर्देश पर बुधवार को एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ एआरटीओ (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) दफ्तर में छापामारी की थी। टीम ने दफ्तर के अंदर से नगर निगम कालोनी, काकादेव, कानपुर के रामहजारिया, अकबरपुर के शीलू मिश्रा, बिगाही अकबरपुर के महेश गुप्ता, शास्त्री नगर कानपुर के सुनील सरवनोड़ा के विश्वजीत समेत पांच दलाल पकड़े थे। इनके पास से बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र व अन्य अभिलेख मिले थे। एडीएम ने पकड़े गए दलालों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा को दिए थे।
विज्ञापन

एआरटीओ ने अकबरपुर कोतवाली जाकर दलालों के पास मिले कागजात लेकर चले गए थे। लेकिन एडीएम के निर्देश के बावजूद दलालों पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। एआरटीओ तहरीर देने की बात कहते रहे। जबकि, पुलिस ने कोई तहरीर न मिलने पर शांतिभंग की कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तुलसीराम ने पांचों दलालों को बुधवार की शाम शांतिभंग के आरोप में एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एआरटीओ मनोज वर्मा ने बताया कि दफ्तर में पांच लोग पकड़े गए थे। उनके बाबत छानबीन कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर से बात हुई है, उन्होंने कुछ संशोधन करने के लिए कहा है। संशोधित तहरीर जल्द ही दे जाएगी। इधर, कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि एआरटीओ की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पकड़े गए लोग दलाल हैं, यह एआरटीओ की तरफ से ही तस्दीक किया जाएगा। तहरीर न मिलने पर पकड़े गए पांचों युवकों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है।

एआरटीओ दफ्तर से पकड़े गए दलाल।

एआरटीओ दफ्तर से पकड़े गए दलाल।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed