{"_id":"5f5d212b8ebc3e9812396f3e","slug":"crime-akbarpur-news-knp58231145","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के साथ लूट की घटना मारपीट की रिपोर्ट में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के साथ लूट की घटना मारपीट की रिपोर्ट में दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। शुक्रवार को बिसधन रोड पर नैला गांव के पास उमगरा ठठिया, कन्नौज के एक व्यापारी के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने 50 हजार रुपये छीन लिए थे। शनिवार को पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर बदलाकर मामला मारपीट, जान से मारने की धमकी में दर्ज कर दिया। घटना में ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर रुपयों से भरा झोला बरामद कर किया था।
कन्नौज जिले के थाना ठठिया उमगरा गांव निवासी शिवबीर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात रसूलाबाद स्थित आटा मिल के मालिक टीटू तिवारी से गेहूं बकाया भुगतान के 50 हजार रुपये लेकर बाइक से घर जा रहा था। रसूलाबाद-बिसधन रोड पर नैला कटरा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने आगे बाइक लगाकर रोक लिया और रुपयों से भरा झोला छीनकर भागने लगे। बाद में व्यापारी ने ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को झोला सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
शनिवार को पीड़ित व्यापारी तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे समझाकर तहरीर को मारपीट व जान से मारने की धमकी में बदल दी। पुलिस ने पकड़े गए तुर्कियापुर के तिलक सिंह, साथी राकेश यादव व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट जान से मारने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर दी। पीड़ित व्यापारी रुपये मिलने के बाद घर चला गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी एसएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि लूट के शिकार व्यापारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख लिया गया है। अभी और जांच की जाएगी। यदि आरोपी घटना के दोषी पाए गए तो उनके विरुद्ध आगे भी कार्रवाई की जाएगी।