{"_id":"5ee920968ebc3e42b62cff6c","slug":"crime-akbarpur-news-knp565922950","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे की हत्या में आरोपी चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे की हत्या में आरोपी चाचा गिरफ्तार
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे मृतक पवन उर्फ चिंटू के परिजन।
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। मौजपुर गांव में सोमवार को शादी समारोह के दौरान नशेबाजी के विवाद में भतीजे पवन उर्फ चिंटू की ईंट मारकर हत्या करने के आरोपी चाचा कैलाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
मौजपुर गांव निवासी संतोष की बेटी रेखा की सोमवार को शादी थी। औरैया के ककोर से आई बरात की अगवानी में संतोष व उसके परिजन व्यस्त थे। शादी में शामिल होने संतोष के भाई रामप्रकाश का बेटे पवन उर्फ चिंटू (38) रनियां से परिवार के साथ आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे पवन का नशेबाजी को लेकर चाचा कैलाश से झगड़ा हो गया। मामला बढ़ने पर कैलाश ने पवन की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद कैलाश मौके से भाग गया था। पवन की मौत की जानकारी चचेरी बहन रेखा को नहीं दी गई। इधर, शादी की रस्में सादगी से हुई। भोर में ही उसकी विदाई कर दी गई।
पवन के पिता रामप्रकाश की तहरीर पर मंगलवार सुबह पुलिस ने गैर इरादन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी कैलाश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्र ने बताया कि आरोपी कैलाश को डेरापुर रसधान मार्ग पर मौजपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ईंट बरामद की गई है।
विज्ञापन
इकलौता भाई की मौत पर बिलख पड़ीं बहनें
पवन उर्फ चिंटू चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। बहनों की शादी हो चुकी है। यह चारों भी चचेरी बहन रेखा की शादी में शामिल होने मौजपुर आई थीं। पवन की इस तरह हुई मौत पर बहन रामदर्शनी, छोटी, सरस्वती व मधु रोती बिलखती रहीं।
फूट फूट कर रोया आरोपी
भतीजे की हत्या का आरोपी कैलाश गिरफ्तार होने के बाद फूट फूट कर रोया। उसने बताया कि पवन को वह बहुत चाहता था। कैलाश ने कहा कि वह मुंबई में मजदूरी करता है और अविवाहित है। चार दिन पूर्व पवन से मिलने रनियां गया था। भतीजे को बरात में शामिल होने के लिए कपड़े व नकद रुपये भी दिए थे। नहीं पता था कि उसके हाथों ऐसा हो जाएगा।