फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

पांच सौ रुपये के लेनदेन में मारपीट, आठ घायल

Fri, 05 Jun 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
बहवलपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बावत जानकारी लेते कमिश्नर, आईजी, डीएम व एसप - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर (कानपुर देहात)। मंगलपुर थानाक्षेत्र के बहबलपुर गांव में बुधवार की रात पांच सौ रुपये के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने खुद अपनी झोपड़ी में आग लगा ली। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। सभी घायलों को सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया है। शाम को मंडलायुक्त सुधीर एम बोबड़े, आईजी मोहित अग्रवाल, डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी अनुराग वत्स ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। फिर मंगलपुर थाने जाकर की गई कार्रवाई के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

बहबलपुर निवासी मूंगी लाल मथुरा में साड़ी छपाई का काम करता था। वह मार्च में गांव के ही छेदीलाल के बेटे शैलेंद्र को काम करने के लिए ले गया था। छेदीलाल का आरोप है कि मूंगी लाल ने शैलेंद्र को पगार नहीं दी। इस बीच लॉकडॉउन के चलते दोनों गांव आ गए थे। मूंगी लाल आठ सौ रुपये देनदारी होने की बात कह रहा है। जबकि, छेदीलाल 13 रुपये बता रहा है। बुधवार रात दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। मूंगी लाल को फंसाने के लिए छेदीलाल ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिवकुमार राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मारपीट में घायल एक पक्ष के छेदीलाल उसके बेटे शैलेंद्र, रोहित, छोटे व बेटी शशि और दूसरे पक्ष से मुकेश, विमलेश, इनकी मां शिखा व अनूप को हवासपुर सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में अनूप व शिखा को डा. सिद्धार्थ ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की करने पहुंचे एसपी ने बताया कि दोनों पक्ष संखवार बिरादरी के हैं। पर, एक पक्ष के अनुसूचित जाति का होने की सूचना फैल गई थी। मामले में पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलपुर थाना प्रभारी शिव कुमर राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। छेदीलाल की पत्नी छिदानी की तहरीर पर मूंगीलाल, मुकेश, विमलेश समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, मूंगी लाल ने छेदी लाल, रोहित, शैलेंद्र, और छोटू पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट लिखाई है। मामले की जांच कीजा रही है।

बहवलपुर गांव में आग से जलती झोपड़ी।

बहवलपुर गांव में आग से जलती झोपड़ी।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed