{"_id":"5db308528ebc3e013371e29b","slug":"crime-akbarpur-news-knp52195427","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में किसान को तीन गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की रंजिश में किसान को तीन गोली मारी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा। मड़ौली गांव में जमीन के विवाद की रंजिश में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पीटने के बाद तीन गोलियां मारी। मृतक की पत्नी ने गांव के पूर्व प्रधान और उसके तीन भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
शुक्रवार सुबह आठ बजे गांव के ही नत्थू पाल (70) अपनी पत्नी बिटान पाल के साथ खेतों पर बाजरा काटने जा रहा था। नत्थू पाल की गांव के पूर्व प्रधान दिनेश से जमीन के विवाद में रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी विवाद के कारण नत्थू का परिवार गांव छोड़कर मसवानपुर कानपुर में रहने लगा है। नत्थू बीच-बीच में गांव आकर फसल देख जाता था। एक सप्ताह पूर्व वह पत्नी के साथ बाजरा की फसल काटने के लिए गांव आया था। नत्थू पत्नी के साथ खेतों की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में पूर्व प्रधान दिनेश कुशवाहा उर्फ भंगड़ ने उसे रोक लिया। साथियों की मदद से लोहे की राड से पीटना शुरू कर दिया। बिटान ने पति को बचाने की कोशिश की तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे से किसान के तीन गोलियां मारी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुन कर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नत्थू पाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर भेज दिया। पुलिस उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंची। वहां कुछ देर के बाद उसने दम तोड़ दिया। बिटान ने पूर्व प्रधान दिनेश कुशवाहा, उसके भाई सत्यप्रकाश, संजय और छोटे बउवा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सैय्यद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि चारों भाइयों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
---