फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cracks in the floor of the building of One Stop Center made of Rs 49 lakh in District Hospital

जिला अस्पताल में 49 लाख रुपये से बने वन स्टॉप सेंटर के भवन की फर्श में आईं दरारें

Sat, 25 Dec 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cracks in the floor of the building of One Stop Center made of Rs 49 lakh in District Hospital
रैंप की फर्श में आई दरारें। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल परिसर में पांच माह पहले बनकर तैयार हुए वन स्टॉप सेंटर के भवन की फर्श में दरारें आने लगी हैं। यहां लगी स्टील की ग्रिल उखड़ गई है। इसका निर्माण 49 लाख रुपये से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 31 जनवरी को वन स्टाप सेंटर के भवन का निर्माण शुरू कराया था। यहां महिलाओं के रुकने के लिए एक हाल, स्टोर रूम, बाथरूम, पुलिस चौकी, सेंटर मैनेजर का दफ्तर व आवास बनाया है। इसका काम जुलाई में खत्म हो चुका है। इसके निर्माण की गुणवत्ता का आलम यह है कि रैंप से कमरे में जाने वाले रास्ते की फर्श में दरार आ गई हैं।
विज्ञापन

इसी के बगल में लगी स्टील ग्रिल भी बहुत कमजोर है। यह उखड़ भी गई है। इंटरलॉकिंग जगह-जगह धंसने लगी है। नाली के ऊपर रखा सीमेंट का स्लैब भी टूट गया है। जब कि अभी तक वन स्टॉप सेंटर चालू नहीं किया गया है। सेंटर मैनेजर निधि सचान ने बताया कि काम की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसकी जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री कंस्ट्रक्शन कंपनी ने वन स्टॉप सेंटर का निर्माण कराया है। इंटरलॉकिंग बिछाने के दौरान ठीक तरह से मिट्टी को दबाया नहीं गया है। इससे यह जगह जगह धंस गई है। रैंप की फर्श को ठीक करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए हैं। - गोपाल जी, अवर अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed