फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crack in the railing of the bridge before the inauguration in Andaya village, the approach road

अंदाया गांव में लोकार्पण से पहले पुल की रेलिंग में दरार, धंसा संपर्क मार्ग

Sun, 28 Nov 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Crack in the railing of the bridge before the inauguration in Andaya village, the approach road
अंदाया में नवनिर्मित रिंद नदी पुल को जोड़ने वाली धंसी सड़क व गड्ढ़े। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रूरा। विकास कार्यों में अनियमितता का खेल देखना है तो अंदाया गांव आइए। यहां सेतु निगम की ओर से बनवाए गए पुल के लोकार्पण से पूर्व ही रेलिंग में दरार आ गई है। वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाया गया संपर्क मार्ग धंस गया है। इससे आसपास के करीब 20 गांवों के 50 हजार लोग जान जोखिम में डाल सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंदाया गांव के पास से निकली रिंद नदी के तटवर्ती गांव अंदाया, इकघरा, बैजूपुरवा, सुमेरपुर, गहलो, फतेहपुर, कुढऱा, गंभीरपुर समेत 20 गांव के लोगों को नदी के एक ओर से दूसरी ओर जाने में करीब दस किमी का चक्कर लगाना पड़ता था।
विज्ञापन

आवागमन में सहूलियत के लिए तत्कालीन सपा सरकार ने नदी पर पुल निर्माण के लिए 3.23 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। मई 2016 में पुल बनाने का काम शुरू हुआ था। काम धीमी गति से होने के चलते करीब चार साल बाद वर्ष 2020 में पुल बनकर तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रूरा की ओर से शिवली, मैथा व कानपुर जाना आसान हो गया है। हालांकि अभी तक पुल का लोकार्पण नहीं हो सका है। अगस्त व सितंबर में हुई बारिश के बाद ही पुल का संपर्क मार्ग करीब तीन फीट तक धंस गया। वहीं पुल की रेलिंग में कई जगह दरारें आ गई हैं। इससे यहां से निकलने वाले लोगों को हादसे का खतरा बना है।
पुल करीब 90 मीटर लंबा है। सेतु निगम ने पुल का निर्माण कराया है। रेलिंग की दरारों के बारे में जानकारी कराई जाएगी। इसके बाद खामियां दुरुस्त कराई जाएंगी। - सुशील कुमार, जेई सेतु निगम

पुल के संपर्क मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया है। निरीक्षण कर खामियों को चिह्नित किया जाएगा। धंसी सड़क व गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी। - मुकेश शर्मा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग खंड एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed