फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cowshed accounts missing, vermicompost found closed

Kanpur News: गोशाला का लेखा-जोखा गायब, वर्मी कंपोस्ट मिला बंद

Fri, 10 Oct 2025 02:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Cowshed accounts missing, vermicompost found closed
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को महाराजपुर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने चूनी, चोकर व अन्य खर्च का रजिस्टर न दिखा पाने पर सचिव को जमकर फटकार लगाई। साथ ही बीडीओ निशांत राय को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दाैरान वर्मी कंपोस्ट प्लांट बंद मिला और गोबर प्रबंधन की स्थिति भी खराब मिली।
विज्ञापन



निरीक्षण में कुल 144 गोवंश संरक्षित मिले। इनमें से चार गोवंश काफी बीमार मिले जिनका उपचार करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सचिव राजकुमार मौर्य से बीते चार माह का भूसा, चोकर, पशु आहार और चारे का रिकॉर्ड मांगा। इस पर उन्होंने अभिलेख पंचायत भवन में रखे होने की बात कही जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सचिव को फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने बीडीओ को अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट देने के साथ ही गोशाला संचालन में पारदर्शिता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed