फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cousin drowned while taking a bath in the pond, one was rescued and the divers are looking for the other

Mahoba: तालाब नहाने गए चचेरे भाई डूबे, एक को रेस्कयू कर निकाला बाहर, दूसरे की तलाश में जुटे है गोताखोर

Sun, 28 May 2023 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 May 2023 01:34 PM IST
सार

Mahoba Accident: बेलाताल कस्बे में तालाब नहाने गए चचेरे भाई गहरे पानी में डूब गए। एक को बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसर अब तक लापता है। फायरबिग्रेड और गोताखोरों की टीम छात्र की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Cousin drowned while taking a bath in the pond, one was rescued and the divers are looking for the other
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के बेलाताल कस्बे में रविवार सुबह तालाब नहाने गए चचेरे भाई गहराई में डूब गए। एक किशोर किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि दूसरे का तीन घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड और गोताखोरों की टीम किशोर की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाली कुलपहाड़ के लमौरा गांव निवासी हरिओम अहिरवार एसपी ऑफिस, उरई में सिपाही के पद पर तैनात है। उनका पुत्र कुलदीप (16) कक्षा 11वीं का छात्र है। रविवार को कुलदीप अपने चचेरे भाई धीरेंद्र के साथ बेलासागर तालाब में नहाने गया था।
विज्ञापन

नहाते समय कुलदीप गहराई में चला गया और डूबने लगा। चचेरे भाई धीरेंद्र ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो वह भी डूबने लगा। तब उसने किसी तरह बाहर निकलकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कुलदीप की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरबिग्रेड और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तालाब में जाल और कटीले तार डालकर किशोर की तलाश शुरू की है। तीन घंटे बाद भी तालाब में डूबे किशोर का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और आलाअधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed