फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   cousin brother and sister committed suicide in fatehpur

यूपी: मौसेरे भाई-बहन ने ट्रेन से कटकर दी जान, प्रेम-प्रसंग की चर्चा

Sun, 24 Apr 2022 09:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Apr 2022 09:52 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में मौसरे भाई-बहन की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  

विज्ञापन
cousin brother and sister committed suicide in fatehpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के अल्लीपुर में मौसरे भाई-बहन ने शनिवार रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की वजह प्रेम प्रसंग मान रही है। दोनों के बीच मोबाइल पर लंबे समय तक बातचीत होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया। युवती गर्भवती थी।

विज्ञापन


हालांकि परिजनों ने दोनों के रिश्तों की जानकारी से इंकार किया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के आसलपुर गांव निवासी किशन पाल का बेटा सुमित मौर्या (26) महाराष्ट्र के पुणे में शटरिंग का काम करता था। करीब 20 दिन पहले वह गांव आया था। शनिवार शाम सुमित दिल्ली काम पर जाने के लिए कहकर घर से निकला था, लेकिन मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं गांव में रहने वाले मौसा कमलेश मौर्या के घर पहुंच गया। मां की तबियत बिगड़ी होने का बहाना बताकर मौसेरी बहन शिल्पी (19) को घर ले जाने की बात कही।

विज्ञापन

शिल्पी के परिजनों ने सुमित के साथ बेटी को भेज दिया। इसके बाद देर रात दो बजे कुरुस्तीकला रेलवे स्टेशन के पास पुलिस को दो शवों के ट्रैक पर होने की सूचना दी गई। मलवां थानाध्यक्ष अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और शवों को मार्च्युरी हाउस में रखवाया। युवक के कपड़ों की तलाशी में मिले आधार कार्ड के पते पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने फोटो से सुमित और शिल्पी की पहचान की। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों की आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग है। रिश्ते में भाई-बहन होने के कारण कोई उनके संबंध स्वीकार नहीं करता, इसी वजह से आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed