फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   court verdict: case will be lodge on Assistant Regional Transport Officer and police officer

थाने में खड़े ट्रक का अंजर-पंजर चोरी, एआरटीओ और थानेदार पर एफआईआर का आदेश

Fri, 10 Jan 2020 05:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jan 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
court verdict: case will be lodge on Assistant Regional Transport Officer and police officer
ट्रकों का गुल्ला टूटने से आवागमन बाधित
औरैया के दिबियापुर थाने में पकड़े गए ओवरलोड ट्रक की बैटरी, स्टेपनी, टूल्स व दो सौ लीटर डीजल गायब होने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना तिवारी ने तत्कालीन एआरटीओ मनोज कुमार सिंह व दिबियापुर के थानाध्यक्ष संजीव सिंह राठौर के विरुद्ध विवेचना कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश किया है।
विज्ञापन


 एआरटीओ मनोज कुमार सिंह इस समय उरई में तैनात हैं। थानाध्यक्ष दिबियापुर संजीव सिंह राठौर एसपी औरैया के पीआरओ के पद पर हैं। विक्रम सिंह निवासी पूंछ जिला झांसी ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था कि एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने उनका ट्रक 26 फरवरी 2019 को ओवरलोड के आरोप में पकड़कर दिबियापुर थाने में निरुद्ध कर दिया था।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने एक मार्च 2019 को एआरटीओ कार्यालय में जुर्माना धनराशि जमा कर रिलीज आर्डर प्राप्त किया। रिलीज आर्डर लेकर जब ट्रक छुड़वाने थाने पहुंचे तो ट्रक चलने की स्थिति में नहीं मिला। आरोप है कि ट्रक से दोनों बैट्री, स्टपनी, जैक, टूल्स, टंकी में भरा लगभग दो सौ लीटर डीजल गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ और थानाध्यक्ष से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने पर कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना तिवारी ने तत्कालीन एआरटीओ मनोज कुमार व तत्कालीन थानाध्यक्ष दिबियापुर संजीव सिंह राठौर के विरुद्ध मामला दर्ज करने का आदेश थाना दिबियापुर को दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed