फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Court called DM and SSP

डीएम और एसएसपी हाजिर हों ः कोर्ट

Wed, 22 Apr 2015 03:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 22 Apr 2015 03:20 AM IST
विज्ञापन
Court called  DM  and SSP
कई साल से आदेश के बावजूद भी नौबस्ता थाना खाली न होने पर मंगलवार को कोर्ट ने अवमानना पर जिलाधिकारी, एसएसपी और नौबस्ता थानाध्यक्ष को तलब किया है। कोर्ट ने कहा है कि पुलिस और प्रशासन मिलकर जानबूझकर उसके आदेश का पालन नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन


अब इस मामले पर 28 अप्रैल को सुनवाई होगी। दरअसल,  एक परिवार अपनी जमीन खाली कराने के लिए नौबस्ता पुलिस के खिलाफ 28 साल से लंबी लड़ाई लड़ रहा है। करीब तीन साल पहले कोर्ट ने थाना खाली कराने का आदेश्ा दिया है।
विज्ञापन


105/668 डिप्टी का पड़ाव निवासी दिलीप साहू, जागेश्वर प्रसाद और प्रदीप साहू के मकान नंबर 85 धरी का पुरवा नौबस्ता में 13 विस्वा जमीन (इस समय कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये) पर पुलिस ने कब्जा कर चौकी बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर इनके पिता रामपाल ने 1987 में अदालत में इजरा दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। पांच जनवरी 1994 को रामपाल की मौत हो गई। 

इसके बाद कोर्ट में भाई संदीप साहू ने पैरवी शुरू की। 1998 में संदीप की मौत हो गई। अब कोर्ट में तीनों भाई, संदीप की पत्नी वादी हैं। इजरा वाद संख्या 68/1987 रामपाल बनाम स्टेट मकान नंबर 85 धरी का पुरवा नौबस्ता सिविल जज सीनियर डिवीजन हरेंद्र बहादुर सिंह की कोर्ट में चल रहा है।

मंगलवार को कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि 1987 से चल रहे इस बहुत पुराने मामले में कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed