फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Couple extorted Rs 1 crore from businessman in the name of getting him shops from Municipal Corporation

Kanpur: नगर निगम की दुकानें दिलाने के नाम पर कारोबारी से दंपती ने हड़पे एक करोड़ रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 22 Jun 2024 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Jun 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
Couple extorted Rs 1 crore from businessman in the name of getting him shops from Municipal Corporation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नवाबगंज निवासी एक कारोबारी से पति-पत्नी ने नगर निगम की दो दुकानें दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी दंपती ने चेक दिया, जो बाउंस हो गया। दोबारा रुपये मांगने पर आरोपी दंपती ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर नवाबगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


लखनपुर निवासी सत्यजीत सिंह ने बताया कि तीन महीने पहले नेहा वर्मा व उसके पति विकास हर्ष ने गुरुदेव में नगर निगम की दो दुकानें दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की मांग की थी। उन्होंने बैंक के जरिये एक करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। कई दिन गुजर जाने के बाद भी जब दुकानें उनके नाम नहीं हुईं तो दंपती से मिलकर रुपये मांगे। इस पर दंपती ने स्टांप पर लिखापढ़ी करते हुए एक करोड़ के कई चेक दिए। हालांकि सभी चेक बाउंस हो गए।
विज्ञापन


सत्यजीत ने बताया कि जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कर्मचारी सागर मित्रा के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी नवाबगंज थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। तब पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की। उनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed