नकली नोटों पर लगेगा अंकुश, मेंटीनेंस कंपनियां को एटीएम में रुपये भरने के बजाय मिलेगी सीलबंद कैसेट
इससे एटीएम के कैसेट में रुपये भरने के दौरान नकली नोट नहीं रखे जा सकेंगे। एटीएम से कटे-फटे, रंगे, खराब व नकली नोट निकलने की शिकायतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रिजर्व बैंक की चिंता का विषय यह है कि नकली नोट एटीएम के अंदर पहुंच कैसे जाते हैं।
अभी तक जिस एटीएम में कैश खत्म होता था, तो मेंटीनेंस कंपनियां वहीं पर कैसेट निकालकर नकदी भरती थीं। अब कंपनियों को सीलबंद कैसेट मिलेगा। उसे एटीएम में लगाकर खाली को हटा लिया जाएगा। शहर के 40 फीसदी एटीएम इस प्रक्रिया को अपना चुके हैं।
कटा-फटा या नकली नोट निकले तो तत्काल एटीएम में रखे रजिस्टर में नोट करें। गार्ड से शिकायत करें। संबंधित शाखा में जाएं और वहां लिखकर दें। आप चाहें तो हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हालांकि नकली नोट के एवज में भरपाई का कोई प्रावधान बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट में नहीं है।
अनिल कुमार मिश्र, सचिव, पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन