{"_id":"6ae3b27cd984f80208076b32","slug":"count-your-family-members-yourself-first-census-workers-will-arrive-at-your-home-later-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1697954-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पहले खुद गिनिए परिवार, फिर घर पहुंचेंगे जनगणना कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पहले खुद गिनिए परिवार, फिर घर पहुंचेंगे जनगणना कर्मी
विज्ञापन
कानपुर। जनगणना 2027 के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर तक लोग ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक 10,467 प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण होगा। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने गुरुवार को नवीन सभागार में प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
पहली बार डिजिटल माध्यम से होने वाली जनगणना में परिवार पोर्टल se.census.gov.in पर ब्योरा दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना के बाद मिलने वाली विशिष्ट पहचान संख्या प्रगणक को देनी होगी। यह प्रक्रिया अनिवार्य नहीं है। गणना में 40 सवालों के जरिए नाम, उम्र, शिक्षा, रोजगार, धर्म, भाषा, निवास, पलायन, दिव्यांगता और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी जुटाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना निशुल्क है। किसी को बैंकिंग पासवर्ड, एटीएम या यूपीआई पिन और ओटीपी न बताएं। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 और व्हाट्सएप चैटबॉट 18001801855 जारी किए गए हैं।