फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Councillors arrived wearing T shirts written in protest against increased house tax and transfer fee

Kanpur: बढ़े गृहकर व नामांतरण शुल्क के विरोध में लिखी टी-शर्ट पहन पहुंचे पार्षद, बोले- कोई सुनवाई नहीं हो रही

Fri, 27 Dec 2024 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Dec 2024 12:01 PM IST
सार

Kanpur News: पार्षद ने कहा जब हमें अपनी बात कहने का मौका ही नहीं मिल रहा, तो सदन में बैठने का क्या फायदा। इसके बाद वे भी उठकर चले गए। मामले में महापौर ने कहा कि गृहकर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, कोर्ट का जो आदेश होगा, उसी पर अमल करेंगे।

विज्ञापन
Councillors arrived wearing T shirts written in protest against increased house tax and transfer fee
नामांतरण शुल्क के विरोध में लिखी टी-शर्ट पहन पहुंचे पार्षद - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर नगर निगम सदन की कार्रवाई गुरुवार सुबह शुरू हुई, तो भाजपा पार्षद ने विरोध जताया। पार्षद पवन गुप्ता बढ़े गृहकर व नामांतरण शुल्क के खिलाफ मांगें लिखी टीशर्ट पहनकर खड़े हो गए। महापौर प्रमिला पांडेय ने जब उन्हें शांत होकर बैठने के लिए कहा तो वह सदन से चले गए।

विज्ञापन

पार्षद की टीशर्ट पर कानपुर नगर निगम होश में आओ, कानपुर की जनता को नामांतरण नामक अवैध वसूली से मुक्त कराया जाए, दो साल का बढ़ा हुआ गृहकर वापस लिया जाए, गृहकर के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए लिखा था।

विज्ञापन

महापौर ने कार्रवाई की चेतावनी दी
पार्षद पवन ने विरोध जताते हुए कहा कि इन मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर महापौर ने उन्हें बैठने और शांत रहने को कहा। इसके बाद भी पार्षद नहीं माने तो महापौर ने उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर पवन सदन से निकलकर चले गए।

गृहकर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है
इसी तरह निर्दलीय पार्षद अरविंद यादव बोलने के लिए उठे तो महापौर ने उन्हें भी मना कर दिया। पार्षद ने कहा जब हमें अपनी बात कहने का मौका ही नहीं मिल रहा, तो सदन में बैठने का क्या फायदा। इसके बाद वे भी उठकर चले गए। मामले में महापौर ने कहा कि गृहकर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, कोर्ट का जो आदेश होगा, उसी पर अमल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed