फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Could not catch a prize doctor of 20 thousand

इनामी डॉक्टर को भी नहीं पकड़ सकी पुलिस

Mon, 19 Aug 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Could not catch a prize doctor of 20 thousand
कानपुर देहात। माती रोड स्थित न्यू रमाशिव हॉस्पिटल का संचालक और 20 हजार का इनामी डॉ रतन वर्मा को जिले के तेज-तर्रार होने का दंभ भरने वाले पुलिसकर्मी गिरफ्तार करना दूर उसका सुराग भी नहीं लगा सके। डॉ रतन वर्मा पुलिस को चकमा देकर घूम रहा है। हालांकि, पुलिस अफसरों का दावा है कि उक्त डॉक्टर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलपुर कस्बे के बद्दापुरवा गांव निवासी राम आसरे की पत्नी मामता (37) बुखार से पीड़ित थी। उसकी देवरानी पूजा ने 9 जुलाई को न्यू रमाशिव हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उसी दिन उपचार के दौरान मामता की मौत हो गई थी। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाए जाने से मामता की मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा किया था।
विज्ञापन

मामले में पूजा ने डॉ रतन वर्मा, एक नर्स समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट अकबरपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने नर्स समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से डॉ रतन वर्मा फरार हो गया था। तमाम प्रयास के बाद भी पुलिस डॉ. रतन वर्मा को नहीं पकड़ सकी है। 17 जुलाई को एसपी अनुराग वत्स ने आरोपी डॉक्टर पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अपने तेज-तर्रार पुलिस कर्मियों को आरोपी को दबोचने का टास्क भी सौंपा था। करीब सवा महीने बाद भी पुलिस डॉ रतन वर्मा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसपी ने बताया कि डॉ. रतन की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार हर संभावित स्थान पर दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed