फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cosmetic shop owner murdered by having his throat slit; head found 15 feet away

यूपी: काॅस्मेटिक दुकानदार की गर्दन काटकर हत्या, 15 फीट दूर मिला सिर, घटनास्थल पर पहिए के घिसने के मिले निशान

Tue, 22 Sep 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 22 Sep 2026 11:40 PM IST
सार

Kanpur News: वारदात बिल्हाैर-मकनपुर मार्ग पर हुई। पुलिस को दो घंटे बाद झाड़ियों में सिर मिला। फुटेज में दुकानदार के पीछे बाइक सवार और छात्र निकलते दिखे।

विज्ञापन
Cosmetic shop owner murdered by having his throat slit; head found 15 feet away
रविंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के खुर्द खोजनपुर गांव के पास बिल्हौर-मकनपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह 8:20 बजे साइकिल सवार कॉस्मेटिक दुकानदार राजकिशोर (45) की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। उनका सिर करीब 15 फीट दूर सड़क किनारे पानी भरी खाई में झाड़ियों के बीच मिला। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने मौके पर जाकर जांच की। फाॅरेंसिक के साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से देवहा गांव निवासी राजकिशोर करीब 20 साल पहले बच्चों की पढ़ाई के लिए बिल्हौर कस्बे के वैष्णवनगर में आकर रहने लगे थे। यहां उन्होंने खुद का मकान बनवाया था। छोटी बाजार में वह सड़क पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। पत्नी मधु ने बताया कि पति सुबह करीब आठ बजे अपने पैतृक गांव देवहा साइकिल से अनंता बिक्री करने के लिए निकले थे। वैष्णवनगर से देवहा गांव की दूरी लगभग छह किमी है। बीच में खुर्दखोजन गांव पड़ता है।
विज्ञापन


तीनों बेटियां नैनसी (22), शुभी (19) और अंशी (10) स्कूल गईं थीं। करीब 8:40 बजे हत्या की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर सड़क किनारे साइकिल पड़ी थी। उनका थैला और गमछा भी पास ही पड़ा था। देवहा गांव निवासी प्रत्यक्षदर्शी सोनू ने बताया कि वह स्टेशन जा रहा था रास्ते में देखा कि सिर कटा धड़ करीब चार से पांच मिनट तक तड़पता रहा और फिर शांत हो गया। बाद में पता चला कि वह राजकिशोर था। परिजन ने हत्या की बात कही है हालांकि रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी का कहना है कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। ग्रामीणों ने करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना दी थी। दो घंटे बाद पानी भरी खाई में झाड़ियों के बीच सिर मिला है। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 800 मीटर पहले और 900 मीटर बाद पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें राजकिशोर 8:12 बजे चौखंडी गांव के सामने पंप से गुजरते दिखाई दिए जबकि घटना 8:20 बजे के करीब की वारदात बताई जा रही है। उनके पीछे कुछ बाइक सवार फिर साइकिल सवार छात्र निकलते दिखे हैं। परिजन किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। फिर भी पुलिस हत्या और हादसे सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या या हादसे का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही चलेगा।

 

घटनास्थल पर पहिए के घिसने के मिले निशान
एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि घटनास्थल के पास पहिए के घिसने के निशान भी मिले हैं। किसी भारी वाहन के ब्रेक लगाए की आशंका है। घटना से कुछ देर पहले उसी रास्ते से रोटावेटर निकला है। पुलिस आसपास के रोटावेटर मालिकों से भी पूछताछ कर रही है।

 

वारदात एक नजर में
- सुबह 8:20 बजे: खुर्द खोजनपुर के पास राजकिशोर का शव देखा गया।
- सुबह 8:30 बजे: मकनपुर चौकी पुलिस को जानकारी मिली।
- सुबह 9:00 बजे: मकनपुर चौकी प्रभारी विशाल शर्मा पहुंचे।
- सुबह 9:25 बजे: बिल्हौर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
- करीब 11 बजे: धड़ से 15 फीट दूर पानी भरी खाई में सिर मिला।
- सुबह 10:49 बजे: डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी ने निरीक्षण किया।
- सुबह 11:06 बजे: फाॅरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed