{"_id":"5eb027e08ebc3e90470cef52","slug":"coronavirus-update-kanpur-sixth-death-from-corona-infection-confirmed-in-three","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"coronavirus update: कानपुर में कोरोना से छठवीं मौत, 13 और में संक्रमण की पुष्टि, 269 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
coronavirus update: कानपुर में कोरोना से छठवीं मौत, 13 और में संक्रमण की पुष्टि, 269 पहुंचा आंकड़ा
Mon, 04 May 2020 08:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 May 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना से छठवीं मौत हो गई। रविवार को हुई महिला की मौत की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। महिला हैलट के न्यूरो साइंस कोविड हॉस्पिटल में भर्ती थी। इसके अलावा 13 और लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सबसे ज्यादा सात लोग हॉटस्पॉट कर्नलगंज के हैं।
इसके अलावा चुन्नीगंज, जूही खुर्द, तलाक महल, चमनगंज, बेकनगंज, महाराजपुर के करबिगवां के पॉजिटिव आए हैं। अब तक कुल 269 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। चुन्नीगंज की रहने वाली 64 वर्षीय महिला को रविवार सुबह करीब 11 बजे कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों केे मुताबिक वह हाइपरटेंशन की रोगी थी।

उन्हें बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने पर कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। दोपहर दो बजे उनकी मौत हो गई। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब से एक रिपोर्ट पॉजिटिव और दो निजी लैबों से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महाराजपुर के करबिगंवा में जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव (प्राइवेट लैब से) आई है, वह गर्भवती है। इसके अलावा बेकनगंज की दो महिलाएं और बाकी पुरुष संक्रमित पाए गए हैं।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की 163 टीमों ने ग्वालटोली, बगाही, अर्मापुर, परमपुरवा, गांधीग्राम, बाबूपुरवा में 13319 घरों का सर्वे किया। 11 लोग संदिग्ध लक्षण वाले पाए गए। इसके अलावा 23 लोग ऐसे चिह्नित किए गए जो घनात्मक लोगों के संपर्क में आए थे। 25 ऐसे चिह्नित किए, जिनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। इन सभी की जांच कराई जाएगी।