फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus update kanpur: one positive among 317 corona suspects

coronavirus update kanpur: 317 कोरोना संदिग्धों में एक पॉजिटिव, 24 पुलिस वालों की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 15 May 2020 09:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 May 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update kanpur: one positive among 317 corona suspects
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्वास्थ्य विभाग के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने शहर के 317 लोगों की जांच रिपोर्ट दी है, इनमें एक को छोड़कर बाकी सभी कोरोना निगेटिव हैं। एक पॉजिटिव रोगी बढ़ने से संक्रमितों की संख्या 312 हो गई। इसके साथ ही 112 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन


अब तक 192 कोरोना संक्रमित रोग मुक्त होकर घर जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव 22 वर्षीय युवक चमनगंज रेड जोन के टुकनिया पुरवा का है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सदस्यों के सैंपल जांच के लिए शनिवार को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आने वालों को क्वॉरंटीन कर दिया है। 24 पुलिसवालों की दोबारा जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। एक डॉक्टर समेत मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के 16 लोग भी कोरोना निगेटिव आए हैं। इन रिपोर्ट से निष्कर्ष निकल रहा है कि कोराना संक्रमण के फैलाव की गति धीमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जो रोगी मिल रहे हैं, उनमें कुछ हॉट स्पॉट के बाहर के हैं। वहीं, बिरहाना रोड के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव रोगी को भी शुक्रवार को हैलट के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीली बिल्डिंग, बिरहाना रोड से 50 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed