फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus update in district central uttar pradesh

Coronavirus In Up: कन्नौज में पांच साल की बच्ची सहित 11 नए मरीज मिले, कोविड अस्पताल में होंगे भर्ती

Fri, 05 Jun 2020 11:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Jun 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update in district central uttar pradesh
यूपी में कोरोना - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है। हरदोई जिले में शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में 8 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमें दिल्ली से भाई के साथ मायके लौटी विवाहिता भी पॉजिटिव है। नए मिले सभी मरीज प्रवासी बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने के साथ जहां मरीज मिले हैं उन इलाकों को सील करने की तैयारी शुरु कर दी है। जिले में संक्रमितों की संख्या 97 और एक्टिव केसों की संख्या 66 हो गई है। इनमें 31 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


चित्रकूट में शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में पांच नए कोरोना के मरीज मिले हैं। ये सभी प्रवासी हैं। इन सभी को कोविड अस्पताल में जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को जिले में 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे।
विज्ञापन


दिल्ली से आई युवती कोरोना पॉजिटिव निकली 
फर्रुखाबाद के कायमगंज में रजलामई निवासी 20 वर्षीय युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवती को बरौन स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। जनपद में अब तक 45 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 21 लोग ठीक हो गए हैं। तीन को छोड़कर सभी संक्रमित प्रवासी हैं। बता दें युवती दिल्ली से अपने छह परिजनों के साथ तीस मई को वापस आई थी। प्रधान के कहने पर युवती को छोड़कर सभी परिजन कायमगंज के पीएन फाउंडेशन क्वारंटीन सेंटर में जांच कराने चले गए पर युवती वहां नहीं गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नौज में पांच साल की बच्ची समेत 11 में कोरोना की पुष्टि
कन्नौज में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पांच साल की बच्ची समेत 11 और  कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बच्ची के माता-पिता समेत परिवार के 13 लोगों की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। कोरोना पॉजिटिव बच्ची शेखपुरा स्थित चाइल्ड लाइन में रह रही थी। अब चाइल्ड लाइन को भी सील किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव मिले लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री पता लगाने में जुटी है। जिले में अब कुल केसों की संख्या 89  है। इनमें एक्टिव केस 51 हैं।


इटावा में दो प्रवासी समेत चार संक्रमित
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के नर्सिंग स्टाफ और दिल्ली से आई गर्भवती महिला समेत चार की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। इसमें एक युवक चकरनगर का है,
जो पिछले दिनों दिल्ली से लौटा था। उसकी पत्नी की मौत भी कोरोना से हुई थी। जिले में पाजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई। हालांकि इसमें 35 लोग स्वस्थ हो चुके
हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

जालौन में एक प्रवासी संक्रमित
जालौन के कालपी में दमन-दीव से लौटे युवक की रिपोर्ट कोरना संक्रमित निकली है। जिले में अब तक 49 संक्रमित मिल चुके हैं।

कानपुर में कोरोना से 14 वीं मौत, 27 नए संक्रमित
कानपुर में कोरोना से 14 वीं मौत दर्ज की गई। मरने वाली महिला है। साथ ही 27 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब से सुबह
जारी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। ज्यादातर संक्रमित नए हॉटस्पॉट इलाकों से हैं। अब तक जिले में 492 संक्रमित मिल चुके हैं। 310 स्वस्थ हो चुके हैं। 14 मरीजों की मौत हो चुकी है।
181 एक्टिव केस हैं।

हरदोई में आठ प्रवासी कोरोना पॉजिटिव
जिले में आठ प्रवासी संक्रमित मिले हैं। इनमें से दिल्ली से भाई के साथ मायके लौटी विवाहिता कोरोना संक्रमित निकली है। जिले में अब तक 97 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 94
प्रवासी हैं।

औरैया में दो संक्रमित
औरैया में दो और संक्रमित मिले हैं। दोनों प्रवासी हैं। जिले में अब तक 43 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 15 प्रवासी हैं।

कन्नौज में चाइल्ड लाइन की बच्ची समेत 11 पॉजिटिव
कन्नौज में शुक्रवार को पांच साल की बच्ची समेत 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक 89 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमित मिली बच्ची के माता-पिता समेत परिवार के

13 लोग की पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। बच्ची शेखपुरा स्थित चाइल्ड लाइन में रह रही थी।अब चाइल्ड लाइन को भी सील किया जाएगा। 

उन्नाव में छह संक्रमित
उन्नाव में छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से तीन प्रवासी हैं। जिले में अब तक 50 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 36 प्रवासी हैं।

चित्रकूट में पांच प्रवासी संक्रमित
चित्रकूट में दिल्ली और मुंबई से आए पांच प्रवासियों में संक्रमण मिला है। जिले में अबतक 64 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 51 प्रवासी हैं।

फर्रुखाबाद में दिल्ली से आई युवती कोरोना पॉजिटिव निकली
फर्रुखाबाद में के गांव रजलामई निवासी 20 वर्षीय युवती दिल्ली से छह परिजनों के साथ 30 मई को लौटी थी। शुक्रवार को वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जनपद में अब तक 45 लोग कोरोना संक्त्रस्मित हो चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed