फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: OEF worker dies from corona

Coronavirus: कोरोना से ओईएफ कर्मी की मौत, न्यूरो साइंसेस कोविड अस्पताल में मरने वाले सबसे कम उम्र के रोगी

Sat, 27 Jun 2020 12:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Jun 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: OEF worker dies from corona
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश में कानपुर ओईएफ, फूलबाग के कर्मचारी (33) की शुक्रवार को हैलट में कोरोना से मौत हो गई। वह 23 जून को हैलट में भर्ती हुए थे। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर भी रखा गया लेकिन शुक्रवार दोपहर मौत हो गई।
विज्ञापन


अभी तक हैलट में मरने वाले कोरोना संक्रमित रोगियों में वह सबसे कम उम्र के रहे हैं। कर्मचारी प्रेमनगर, शुक्लागंज निवासी थे। बहन और मां की रिपोर्ट भी शुक्रवार को पॉजिटिव आई। इन्हें उन्नाव के कोविड एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


उनके परिचितों ने बताया कि कुत्ते के काटने पर उन्हें चार दिन पहले सिविल लाइंस के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में उन्हें जुकाम, खांसी, गले में खराश और सांस में दिक्कत सरीखे लक्षण उभर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जांच कराई गई तो कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इस पर उन्हें हैलट के न्यूरो साइंसेस के कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। वह तीन दिन से हैलट के कोविड अस्पताल में भर्ती रहे।


परिजन दिन भर उनकी स्थिति को लेकर परेशान रहे। उनमें डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि रोग नहीं रहे। सिर्फ कोरोना के लक्षण रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह सेप्टिक शॉक की स्थिति में अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed