{"_id":"5e8ae3808ebc3e6fab412080","slug":"coronavirus-news-two-another-patient-corona-positive-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एक और जमाती व उसके संपर्क में रहने वाले व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि, अब तक दस मामले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एक और जमाती व उसके संपर्क में रहने वाले व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि, अब तक दस मामले पॉजिटिव
Mon, 06 Apr 2020 02:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Apr 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आए तब्लीगी जमाती कोरोना संक्रमण के सबसे बड़े वाहक बनकर उभर रहे हैं। कानपुर में क्वारंटीन 91 जमातियों में सात के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद सोमवार को एक और जमाती व उसके संपर्क में आने वाला व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया।
कानपुर में कोरोना के अब तक दस मरीज मिल चुके हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने लखनऊ से आई रिपोर्ट के बाद दो और मरीज के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। कानपुर में कोरोना के बढ़ रहे मरीजों की संख्या से हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार मछरिया स्थित मस्जिद का जमाती और उसके संपर्क में रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। वहीं कानपुर के पहले कोरोना पॉजीटिव 70 वर्षीय रोगी ने कोरोना को मात दे दी है। एनआरआई सिटी के रहने वाले बुजुर्ग की रिपोर्ट लगातार दूसरी बार निगेटिव आई है।
विज्ञापन
उनका इलाज उर्सला में चल रहा था। आज उन्हें उर्सला से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना संक्रमित एक रोगी के ठीक होने के बाद अब कानपुर में संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है।