फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: सख्ती बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस, पढ़ें कानपुर के आसपास के जिलों का ताजा अपडेट

Wed, 15 Apr 2020 01:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Apr 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown news in hindi, see the condition of up districts
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
पूर्ण लॉकडाउन के चलते कानपुर के आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से दुकानों और सड़कों पर भीड़ दिखाई दी। यहां लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखा। लोग बेखौफ होकर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते नजर आए। ऐसे में पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। 
coronavirus lockdown news in hindi, see the condition of up districts
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करने के लिए आज सुबह से ही पुलिस सख्त दिखी। पुलिस ने सब्जी मंडी के अलावा प्रमुख चौराहों पर राहगीरों को डंडे फटकारे।

 
coronavirus lockdown news in hindi, see the condition of up districts
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में लॉकडाउन के दौरान दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए पुलिस सुबह से ही सड़क पर उतरी। लोगों को भीड़ लगाकर खरीदारी न करने की चेतावनी दी गई। कई जगहों पर लोग खुद ही दुकानों के बाहर घेरे में सोशल डिस्टेंस बनाकर खरीददारी करते दिखाई दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus lockdown news in hindi, see the condition of up districts
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
औरैया में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से हॉटस्पॉट इलाके दयालपुर, खानपुर कस्बा, तहसील वाली मस्जिद के आसपास सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के समय इन स्थानों में पुलिस के अलावा कोई नहीं दिखाई दिया।
 
विज्ञापन
coronavirus lockdown news in hindi, see the condition of up districts
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के राधा नगर में कोटे से राशन लेने के लिए कुछ महिलाएं जाती दिखाई दीं। वहीं सब्जी मंडी में भी सब्जी खरीदने के लिए व्यापारियों की भीड़ उमड़ी। फतेहपुर के जाफर गंज में बुधवार को बाजार लगा। जिसमें अमूमन सभी दुकानें खुली रहीं और लॉकडाउन का उल्लंघन होता दिखा। खास बात यह रही कि पुलिस का एक भी जवान मौके पर नहीं मिला, जिससे लोगों में नाराजगी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed