फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus kanpur cases covid 19 pandemic in up news update

Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 18 और मौतें, 2171 नए संक्रमित, होम आइसोलेशन में भी जा रहीं जान

Mon, 26 Apr 2021 09:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 26 Apr 2021 09:45 PM IST
सार

कोरोना से 18 और मरीजों की जान चली गई। इन रोगियों की मौत अस्पतालों में हुई है। इसके अलावा कुछ मरीजों की मौत होम आइसोलेशन में भी हुई है, जिनका ब्योरा पोर्टल पर अभी अपडेट नहीं किया गया है। मौतों की संख्या और अधिक हो सकती है

विज्ञापन
coronavirus kanpur cases covid 19 pandemic in up news update
आज कोरोना से 18 और मौतें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सोमवार को कोरोना से 18 और मरीजों की जान चली गई। इन रोगियों की मौत अस्पतालों में हुई है। इसके अलावा कुछ मरीजों की मौत होम आइसोलेशन में भी हुई है, जिनका ब्योरा पोर्टल पर अभी अपडेट नहीं किया गया है। मौतों की संख्या और अधिक हो सकती है।
विज्ञापन


हैलट में 30 रोगी गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं। सोमवार को 2171 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 18 हजार 332 हो गई है। कोरोना संक्रमित नौ रोगियों की मौत हैलट में हुई। पांच रोगियों ने कांशीराम अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

इसके अलावा रामा मेडिकल कॉलेज, मधुराज अस्पताल, केएमसी और एसआईएस अस्पताल में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। इनमें से आठ संक्रमित मरीजों की मौत 24 घंटे के अंदर हुई है। इससे पहले हुई 10 मरीजों की मौत का ब्योरा पोर्टल पर देर से अपलोड किया गया है।

मरने वाले रोगियों में ज्यादातर कोमॉर्बिड थे। कोरोना संक्रमण के बाद स्थिति बिगड़ गई। निमोनिया होने से सांस तंत्र फेल हुआ और मौत हो गई। शहर में अब तक कोरोना संक्रमित 1103 रोगियों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमित 62 हजार 686 मिल चुके हैं। इनमें से 43 हजार 251 रोगी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो गए हैं।

सोमवार को 1534 और लोगों ने कोरोना से जंग जीती। 39 रोगी अस्पतालों और 1495 रोगी होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7813 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैंपल लिया। 6809 सैंपल रुटीन और 1004 सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान के तहत लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed