{"_id":"5ee61d0a8ebc3e42c83556aa","slug":"coronavirus-in-up-sp-leader-corona-infected-127-positive-cases-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: सपा नेता कोरोना संक्रमित हुए, राजनीतिक गलियारे में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: सपा नेता कोरोना संक्रमित हुए, राजनीतिक गलियारे में खलबली
Sun, 14 Jun 2020 06:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता कोरोना संक्रमित हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में सपा नेता और बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें सैफई चिकित्सा विवि स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सपा नेता के पॉजिटिव आने से राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है।
डॉक्टरों का कहना है कि जिले के कई नेता कोरोना की जांच करवाने के लिए आ रहे हैं। इसके साथ ही रविवार को12 नए संक्रमित पाए गए। जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 127 पहुंच गई। अन्य पॉजिटिव लोगों में एक सिपाही, पीएसी का सिपाही, जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स, जसवंतनगर सीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
सैफई चिकित्सा विवि के कुलपति राजकुमार ने बताया कि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने दो दिन पहले लखनऊ में जांच करवाई थी। इसके बाद इटावा लौट आए थे। रविवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वह खुद अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उनके साथ ड्राइवर का भी सैंपल लिया गया था। ड्राइवर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। धर्मेंद्र यादव कई दिनों से बाहर थे, इसलिए परिवार के अन्य सदस्यों तक संक्रमण फैलने की संभावना कम है।

सीएमओ एनएस तोमर का कहना है कि एहितियात के तौर पर धर्मेंद्र यादव के परिवार के सदस्यों और उनके साथ चलने वाले 15 लोगों का सैंपल लिया गया है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चचेरे भाई के कोरोना संक्रमित होने की वजह से जिले भर के नेताओं में खौफ है।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि धर्मेंद्र यादव के संक्रमित होने की जानकारी के बाद कई नेताओं ने सैंपलिंग करवाई है। स्वास्थ्य कर्मी और पीएसी जवान भी कोरोना की चपेट में रविवार की सुबह कोरोना पॉजिटिव आए लोगों में 8 शहर के हैं।
इनमें जिला अस्पताल की 39 वर्षीय स्टाफ नर्स भी है। सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि स्टाफ नर्स पहले 15 दिन आइसोलेशन वार्ड में काम कर चुकी है और इस समय जिला अस्पताल में दूसरी मंजिल पर कर रही थी।
इसकी वजह से अस्पताल परिसर को सैनिटाइज करवा दिया है। संक्रमितों में रिजर्व पुलिस लाइन का 34 वर्षीय सिपाही और 28वीं बटालियन पीएसी का 43 वर्र्षीय जवान शामिल है। सिपाही छुट्टी लेकर लखनऊ गया था।

वहां से औरैया में परिचित के से मिलने के बाद 8 जून को इटावा लौटा था। उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा नई बस्ती इकदिल निवासी 35 वर्षीय महिला है। महिला ने 11 जून को कोरोना टेस्ट कराया था।
शहर के गाडीपूरा का 30 वर्षीय युवक तथा 46 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। 45 वर्षीय व्यक्ति का बेटा पहले ही पॉजिटिव आ चुका है। हॉटस्पॉट अड्डा तुलसी निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसे लीवर की समस्या होने पर इसे सैफई भेजा गया है।
11 साल का भाई 14 साल की बहन पॉजिटिव
सीएचसी जसवंतनगर में कार्यरत 56 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है। जबकि सैफई में 11 वर्षीय बालक और उसकी 14 साल की बहन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। शनिवार को बालक के माता और पिता दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए थे। इनकी मां सैफई चिकित्सा विवि के पैरामेडिकल विभाग में नर्सिंग की शिक्षिका है। यह सैफई कैम्पस में रहते हैं।