{"_id":"5f0aab4964dcc21f8c04b4bb","slug":"coronavirus-in-up-co-posted-in-hardoi-dies-due-to-corona-infection-at-lucknow-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In UP: हरदोई में तैनात सीओ की कोरोना संक्रमण से लखनऊ पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In UP: हरदोई में तैनात सीओ की कोरोना संक्रमण से लखनऊ पीजीआई में मौत
Sun, 12 Jul 2020 12:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
सीओ नागेश मिश्रा
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। रविवार को हरदोई जिले में सीओ हरियावां (सदर) नागेश मिश्रा की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। नागेश मिश्रा कोरोना की पुष्टि होने के बाद लखनऊ पीजीआई में भर्ती थे। तीन दिन पहले नागेश में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
हरदोई में हरियावां सर्किल के सीओ नागेश मिश्रा करीब दस दिन पहले बीमार हो गए थे। निमोनिया होने पर उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच जिला अस्पताल में उनका ट्रूनेट कोरोना टेस्ट कराया गया जोकि निगेटिव आया। इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
यहां कोरोना जांच में उनका टेस्ट पॉजिटिव आया। हालत में सुधार न होता देख शनिवार को उनको किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज से संजय गांधी पीजीआई में शिफ्ट किया गया। जहां वह वेंटिलेटर पर थे। रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। नागेश मिश्रा सीओ के पहले हरदोई में शहर कोतवाल के अलावा सांडी, पिहानी में कोतवाल भी रहे।