{"_id":"5ef0fb319a30fe67dc19dbab","slug":"coronavirus-in-up-41th-death-due-to-corona-in-kanpur-1003-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कानपुर में कोरोना से 41वीं मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 982","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: कानपुर में कोरोना से 41वीं मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 982
Tue, 23 Jun 2020 12:12 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का कहर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सोमवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 982 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही शहर में 41 वें कोरोना रोगी की मौत हो गई। शहर में सोमवार को 17 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 606 हो गई है। देर रात आठ और कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट जारी की गई जिनमें छह शहर के हैं और दो अन्य जिलों के हैं।
कैंट की शांतिनगर स्थित स्टोर कालोनी के निवासी 59 वर्षीय कोरोना संक्रमित स्टोर इंचार्ज की हैलट में मौत हो गई। उनकी निजी लैब से कोरोना जांच कराई गई थी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि छावनी परिषद क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है।
इसके अलावा सुबह निजी लैब से आई सूची में 11 पॉजीटिव आए। इनमें गोविंदनगर से दो, नया चौक से एक, किदवईनगर से एक, राजीव बिहार नौबस्ता से एक, पुराना कानपुर से एक, चचिरायन मोहाल से एक, यशोदानगर से एक, अनवरगंज से एक, सर्वोदयनगर से एक, मंगला विहार से एक को कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
देर रात शहर के छह और लोग कोरोना पॉजीटिव आए हैं। इनमें गायत्री पुरम की 42 वर्षीय महिला, निजी अस्पताल की 24 वर्षीय युवती, गोविंदनगर की 40 वर्षीय महिला, कानपुर कोर्ट कैंपस का 29 वर्षीय युवक, भन्नाना पुरवा की 31 वर्षीय महिला पॉजीटिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कराने के साथ संक्रमण चेन तलाश रही है। इसके अलावा उन्नाव और जालौन का एक-एक रोगी कोरोना पॉजीटिव पाया गया है।